Indore: पंडोखर सरकार की भविष्यवाणी, पूर्व मंत्री Jitu Patwari 40 हजार से ज्यादा वोटो से जीतेंगे विधानसभा चुनाव
इंदौर में पंडोखर सरकार ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक जीतू पटवारी के लिए बड़ी घोषणा कर दी है उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी इस बार दोगुने मतों से चुनाव जीतेंगे।
Congress, MLA Jeetu Patwari News: मध्यप्रदेश में भले ही अभी विधानसभा चुनाव होने में समय बाकी हो। लेकिन बाबाओं की भविष्यवाणी शुरू हो गई है। कल कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के बिजलपुर निवास पर पंडोखर सरकार के गुरुशरण महाराज का जाना हुआ। जहां पर उन्होंने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी। पंडोखर सरकार ने कहा कि पूर्व मंत्री जीतू पटवारी अगला विधानसभा चुनाव 40 हजार से ज्यादा मतों से जीतेंगे।
Recommended Video
बता दे इंदौर में तीन दिवसीय दरबार लगाने के लिए पंडोखर सरकार इंदौर पहुंचे हुए। जहां वह कल जीतू पटवारी के बीजलपुर निवास पर पहुंचे हुए थे। वहां पर महाराज ने दरबार लगाने के दौरान बड़ी भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने जीतू पटवारी के समर्थक कैलाश पंचोली की अर्जी लगाने पर पर्ची में लिखा हुआ बताते हुए कहा कि राऊ विधानसभा से विधायक जीतू पटवारी 40,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल करेंगे। दरअसल पंचोली ने अर्जी में पटवारी की जीत को लेकर सवाल पूछा था। इस पर जवाब देते हुए पंडोखर सरकार ने कहा जीतू पटवारी 101% जीतेंगे। इसमें कोई शक नहीं है। वहीं उन्होंने जीतू पटवारी के बारे में सवाल पूछने वाले पंचोली को पर्चा दिया और कहा कि इस पर्चे को को लेमिनेशन करवा कर अपने गले में लटका लेना और चुनाव में रिजल्ट देख लेना।

भविष्यवाणी के बाद दी सफाई
पंडोखर सरकार ने जीतू पटवारी की भविष्यवाणी करने के बाद कहा कि लोग कहेंगे कि मेरी जीतू पटवारी से कोई सेटिंग है? लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हो सकता है कोई यह भी कहे कि किसी को प्लान करके उन्होंने जीतू पटवारी के बारे में सवाल करने के लिए कहा हो? लेकिन ऐसा भी नहीं है। क्या कोई कल्पना कर सकता है कि वह बच्चे को अपने मुखिया के लिए सवाल पूछने का कहेंगे। यह दिल का जोड़ा है इसलिए ऐसा पूछा गया है।
जीत के लिए बताएं कुछ नियम
पंडोखर धाम सरकार के महाराज ने पूर्व मंत्री जीतू पटवारी की जीत की भविष्यवाणी तो कर दी लेकिन साथ ही कुछ नियम और कर्म भी बता दिए। उन्होंने कहा कि सवाल पूछने वाले को एक हवन करना होगा और दरबार चलने के दौरान श्री हनुमान पताका पाठ और एक मंत्र करना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें पंडोखर सरकार आकर दर्शन करना होगा।
कई बाबा पर्ची लिखकर बता रहे भविष्य
मध्यप्रदेश में वैसे तो कई बाबा पर्ची पर लिखकर भविष्य बताने का दावा कर रहे हैं, लेकिन बागेश्वर धाम सरकार के महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री और पंडोखर धाम के महाराज गुरुशरण पर्ची पर लिखकर लोगों के भविष्य बताने के लिए फेमस है। इनके दरबारों में शामिल होने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में जीतू पटवारी को लेकर चुनाव से पहले पंडोखर सरकार की भविष्यवाणी ने एमपी की सियासत को गर्म कर दिया है।
पंडोखर सरकार की भविष्यवाणी, राउ विधायक जीतू पटवारी, 40 हजार से ज्यादा वोटो से जीतेंगे विधानसभा चुना#jitupatwari @jitupatwari @pcsharmainc @INCMP #pandokhar pic.twitter.com/31bXZpK12n
— Laxmi Narayan Malviya (@LNMalviya6) June 12, 2023
कौन है पंडोखर सरकार
पंडोखर धाम सरकार के महाराज का नाम गुरुशरण शर्मा है। मैं बोलता भिंड के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1983 में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने 1999 यानी 7 साल की उम्र से ही दिव्य दरबार लगाना शुरू कर दिया था। पंडोखर धाम दतिया जिले के भांडेर तहसील के पंडोखर गांव में है। धाम में हनुमान जी का मंदिर है। इन्हें ही पंडोखर सरकार कहा जाता है। महाराज बताते हैं कि इन्हीं हनुमान जी की उन पर कृपा है।
पंडोखर धाम के महाराज पर्ची पर लिखकर लोगों का भविष्य बता देते हैं। दरअसल दिव्य दरबार में आए हुए लोगों में से महाराज कुछ लोगों के नाम बोलते हैं और उन्हें मंच पर बुलाते है। जहां पहले से उनके नाम की पर्ची बनी होती है और उसमें उनके भविष और भूत के बारे में बातें लिखी होती। जिसे महाराज पढ़कर सुनाते हैं। पर्ची में लिखे हुए दावों को 90% तक सही माना जाता है।
क्या पंडोखर सरकार करते हैं चमत्कार?
चमत्कार को लेकर पंडोखर धाम के महाराज गुरु शरण शर्मा ने चमत्कार को लेकर कहा कि उन पर हनुमान जी की कृपा है। इसलिए वे लोगों की मन की बात पढ़ लेते हैं। साथ ही उपाय बता देते हैं। यह लोगों के लिए फलीभूत होता है। चमत्कार की बात तो तब कहेंगे ना, जब किसी ने आकर मुझसे कहा कि मुझे बच्चा नहीं है, आप बच्चा दे दें। ऐसा तो मैं करता नहीं हूं।












Click it and Unblock the Notifications