Ujjain में चाइना डोर बेचना महंगा पड़ा, प्रशासन ने बदमाश को दी ऐसी सजा
उज्जैन में प्रशासन ने चाइना की डोर बेचने वालों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है, जहां चाइना की डोर बेचने वाले बदमाश का मकान जमींदोज किया गया है.

मध्यप्रदेश में मकर संक्रांति का पर्व नजदीक आते ही प्रशासन ने चाइना की डोर बेचने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जहां इसी के मद्देनजर अब लगातार कार्रवाई की जा रही है। उज्जैन जिले में चाइना डोर के क्रय, विक्रय एवं भण्डारण को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह द्वारा धारा 144 के तहत प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिबंध के बाद भी चाइना डोर के क्रय-विक्रय एवं निर्माण करने वाले नीलगंगा थाना क्षेत्र के एक बदमाश पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके लगभग 3 लाख रुपये के अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया गया है। उज्जैन शहर एवं जिले में चाइना डोर का अवैध व्यापार एवं भण्डारण करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध यह एक चेतावनी है कि यदि कहीं चाइना डोर पाई गई तो उनका भी यही हश्र होगा।
कुछ इस तरह हटाया अवैध निर्माण
कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शहर में अवैध गतिविधियों जिनमें शराब परिवहन, चाइना डोर का भण्डारण, जुआ, सट्टा एवं अन्य गंभीर अपराध करने वाले गुंडे बदमाशों के विरूद्ध निरन्तर समन्वित कार्यवाही की जा रही है। आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा, एसपीएस राठौर एवं अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ नीलगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बदमाश को प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री करते, अवैध निर्माण करते पाया गया, जिसके विरूद्ध कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी की अवैध सम्पत्ति जिसकी लागत तीन लाख रुपये हैं, उसका ध्वस्त कर दिया गया एवं अवैध अतिक्रमण को मुक्त करा दिया गया है।
उज्जैन में चाइना डोर प्रतिबंधित
धार्मिक नगरी उज्जैन में मकर संक्रांति के पर्व पर पतंगबाजी का अपना अलग महत्व होता है, जहां पतंगबाजी करने देश और दुनिया से लोग धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं। धार्मिक नगरी उज्जैन में पतंगबाजी बेहद प्राचीन परंपरा है। यही कारण है कि, यहां मकर संक्रांति के पर्व पर पतंगबाजी की जाती है, लेकिन अक्सर पतंग बाजों द्वारा चाइना की डोर का उपयोग किया जाता है, जिससे पशु पक्षियों को नुकसान होने की संभावना अधिक रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए लगातार पिछले कई सालों से मकर संक्रांति के पर्व पर चाइना डोर प्रतिबंधित कर दी जाती है, जहां अबकी बार भी चाइना डोर प्रतिबंधित कर दी गई है।4
ये भी पढ़े- Ujjain में Road accident रोकने की कवायद, वाहन चालकों की होगी Eye testing












Click it and Unblock the Notifications