MP : एयरपोर्ट से होटल या घर तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे प्रवासी मेहमान, तैयारी पूरी

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां संभागायुक्त ने बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

indore

Recommended Video

      प्रवासी भारतीय सम्मेलन की सीएम ने संभाली कमान,अधिकारियों की ली मैराथन बैठक

      संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अतिथियों के इंदौर पहुँचने पर रुकने के होटल अथवा घर तक निःशुल्क यात्रा के संबंध में चर्चा की गई। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि, यद्यपि एयरपोर्ट में शटल एवं अन्य वाहनों की भी व्यवस्था की गई है, तथापि कुछ अतिथि ऐसे भी होंगे जिन्होंने अपने स्तर पर इंदौर में रुकने की व्यवस्था की होगी। ऐसे अतिथियों के लिए स्टार केब, ओला, उबर जैसी कंपनियों के माध्यम से यह व्यवस्था की जा रही है कि उन्हें उनके गंतव्य तक निःशुल्क रूप से छोड़ा जा सके। बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, एडीएम अजय देव शर्मा, सीईओ स्मार्ट सिटी दिव्यांक सिंह भी उपस्थित थे।

      2 हजार लोगों के आने की संभावना

      इंदौर को मध्य प्रदेश के औद्योगिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि, इंदौर मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी भी कहलाती है। वहीं अब एक बार फिर इंदौर में दो बड़े आयोजनों का होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है, तो वहीं दोनों ही आयोजनों में देश और विदेश के कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। इन्वेस्टर समिट में लगभग 2000 लोगों के आने की संभावना है, तो वहीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 3000 लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। कुलमिलाकर देखा जाए तो इंदौर में एक बार फिर बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। नए साल यानी 2023 के पहले ही माह में इंदौर एक बार फिर बड़े आयोजनों का साक्षी बनेगा, जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया जाना है।

      राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री होंगे शामिल

      जनवरी माह में इंदौर में दिनांक 8, 9, 10 जनवरी को प्रवासी भारतीय सम्मेलन होने जा रहा है, 8 जनवरी यूथ पार्लियामेंट्री, 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे एवं 10 जनवरी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मेलन का समापन करेंगी। इस प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 80 देशों के तकरीबन 3 से 4 हजार प्रवासी भारतीय सम्मिलित होंगे।कुलमिलाकर, देखा जाए तो संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अतिथियों के इंदौर पहुँचने पर रुकने के होटल अथवा घर तक निःशुल्क यात्रा के संबंध में चर्चा की गई।

      ये भी पढ़े- MP : सरकारी जमीन से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, 60 करोड़ की जमीन हुई मुक्त

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+