Khargone news: निमाड़ में कांग्रेस को लगा झटका, MLA विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला ने थामा BJP का दामन
BJP इन दिनों मिशन 2023 के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल में बीजेपी ने उस वक्त कांग्रेस को तगड़ा झटका दे दिया जब पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया।
प्रमिला साधौ ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। उधर, अब एक चर्चा ये भी है की आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी महेश्वर से प्रमिला साधौ को विजयलक्ष्मी साधौ के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार सकती है।

BJP में शामिल हुई प्रमिला साधौ
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खरगोन दौरे पर आए, जहां उन्होंने रोड शो में हिस्सा लेने के साथ ही महिला सम्मेलन, राज्य स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन और आवासीय भू अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत तमाम गणमान्य जन नजर आ रहे थे। वहीं पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। प्रमिला साधौ ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।मीडिया से बातचीत करते हुए प्रमिला साधौ ने कहा कि, कुछ परिस्थितियां और आत्मसम्मान आपको मजबूर कर देते हैं, सही दिशा में सही निर्णय लेने के लिए।
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया रोड शो
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खरगोन दौरे पर आए, जहां उन्होंने रोड शो में हिस्सा लेने के साथ ही महिला सम्मेलन, राज्य स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन और आवासीय भू अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत तमाम गणमान्य जन नजर आ रहे थे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो जाने पर खरगोन में नवग्रह मेला मैदान पर जनसभा को संबोधित किया, जहां से पहले खुली जीप में सवार होकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोड शो किया।
ये भी पढ़े- Khargone में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो, जनसभा में कमलनाथ पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications