Indore में Holi के रंग में रंगी खाकी, पुलिस कमिश्नर के गाए गीतों पर थिरके पुलिसकर्मी

इंदौर शहर में होली महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, जहां इंदौर में होली पर्व का उत्साह देखने मिला, जहां पुलिसकर्मियों ने होली का पर्व मनाते हुए जमकर होली खेली।

indore

Recommended Video

    होली पर हुडदंगियों पर विशेष नजर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में होली पर्व का उत्साह देखने मिला, जहां पुलिसकर्मियों ने होली का पर्व मनाते हुए जमकर होली खेली। इस दौरान पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने होली के गीत गाए और सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। शहर के डीआरपी लाइन पर सुबह से शुरू हुआ पुलिसकर्मियों की होली का सिलसिला शाम तक चला जहां अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही पुलिसकर्मी होली के रंग में रंगे नजर आए। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को होली पर्व की बधाई भी दी।

    एक-दूसरे को दी होली की बधाई

    शहर के डीआरपी लाइन स्थित मैदान में आयोजित हुए होली मिलन समारोह में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। इस दौरान पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने गीत गाए। फिल्मी गानों पर सभी अफसर और पुलिसकर्मी जमकर झूमे। होली के दिन पुलिसकर्मी शहर की कानून व्यवस्था संभालने में व्यस्त थे। यही कारण रहा की, पुलिसकर्मियों की होली एक दिन बाद मनाई गई। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी अलग-अलग टोली में थिरकती नजर आ रही थी। मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने सभी पुलिसकर्मियों और शहरवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

    अब रंगपंचमी का जमेगा रंग

    उत्सव की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में होली के बाद अब रंग पंचमी का रंग जमेगा, जहां शहर में रंग पंचमी के अवसर पर रंगारंग फाग यात्राएं यानी गेर भी निकलेंगी। वहीं रंगपंचमी के त्यौहार को देखते हुए शहर में सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं, जहां शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहेगा। पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, गेर के दौरान सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से निगरानी रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किये जायें कि कोई भी व्यक्ति मदिरा या अन्य मादक पदार्थ पीकर गेर में शामिल नहीं हो। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान किसी के भी साथ अभद्रता का व्यवहार नहीं हो। इंदौर की गौरवशाली परम्परा को पूरी तरह कायम रखा जाये। बैठक में सभी संबंधित विभागों को बेरिकेटिंग, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था, जल की उपलब्धता, मार्ग दुरस्तीकरण आदि की जवाबदारिया सौंपी गई।

    ये भी पढ़े- MP: सरकार की इन योजनाओं ने बदली किसानों की किस्मत, कम लागत में कमाया भरपूर मुनाफा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+