MP: त्योहारी मौसम में अलर्ट, धार्मिक आयोजन में गाने बजाने के लिए पुलिस परमिशन जरूरी
त्योहारों के समय में पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है, जहां सेंधवा में कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने स्टाफ के साथ में गुड़ी पड़वा एवं रामनवमी पर निकलने वाले जुलूस के रूट का बारीकी से निरीक्षण किया।

Recommended Video

त्योहार के मौसम में सेंधवा पुलिस अलर्ट नजर आ रही है। गुड़ी पड़वा, रमजान, चैत्र नवरात्रि त्यौहार के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने एसडीएम सेंधवा अभिषेक सराफ, टीआई सेंधवा शहर राजेश यादव, टीआई सेंधवा ग्रामीण अनोख सिंह एवं नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार एवम स्टाफ के साथ में गुड़ी पड़वा एवं रामनवमी पर निकलने वाले जुलूस के रूट का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने आयोजकों से चर्चा करते हुए बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले डीजे की विधिवत अनुमति प्राप्त की जाए। कौन से गाने बजाए जाएंगे उसकी सूची पूर्व से ही पुलिस प्रशासन को दी जाए एवं कोई भी आपत्तिजनक गाना न बजाया जाए। जुलूस के रूट में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
ड्रोन कैमरे से पूरे रूट की सर्चिंग
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने टीआई सेंधवा शहर एवं एसडीओपी सेंधवा कमल सिंह चौहान को निर्देशित किया कि आगामी त्यौहार को देखते हुए दिन और रात की गश्त को अधिक प्रभावी बनाया जाए। महत्वपूर्ण धार्मिक जगह पर फिक्स पॉइंट लगाया जाए। सोशल मीडिया पर निगरानी करने के लिए जिला लेवल की एक टेक्निकल टीम बनाई गई है जो सोशल मीडिया, व्हाट्सएप इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेस बुक पर बारीकी से नजर रखेगी। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि अपराधी किस्म के लोगो के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम के समक्ष पेश कर उनको बाउंड ओवर करवाए। यातायात को सुगम बनाने के लिए प्रभावी व्यवस्था हो, शहर की शांति समिति की मीटिंग लेकर सभी समुदाय से चर्चा कर एक निश्चित रणनीति बनाए जाए। ग्राम रक्षा समिति के लोगों को भी ड्यूटी पर लगाया जाए। जुलूस निकलने के पूर्व ड्रोन कैमरे से पूरे रूट की सर्चिंग कराई जाए।
बड़ी बिजासन मंदिर का निरीक्षण
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर बड़ी बिजासन मंदिर का निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने मंगलवार को बड़ी बिजासन मंदिर सेंधवा पहुंचकर चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, मंदिर में श्रद्धालुओं के आने जाने की व्यवस्था एवं सुविधाजनक ढंग से दर्शन हेतु निर्देशित किया, उनके साथ पानसेमल एसडीएम जितेन्द्र कुमार पटेल, सेंधवा एसडीएम अभिषेक सराफ, बिजासन माता मंदिर समिति के अध्यक्ष एस वीरा स्वामि, दिलू स्वामि, अजय गुप्ता, मोहन जोशी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
ये भी पढ़े- Indore बनाएगा अनूठा रिकॉर्ड, एक साथ 51 हजार लोग 4 बार करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ












Click it and Unblock the Notifications