Loksabha Election से पहले PM MODI ने इंदौर को दी करोड़ों की सौगात, क्या कुछ रहा खास, जानिए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश' कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश में 16,961 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया। इनमें सिंचाई, बिजली, सड़क, रेल, जल आपूर्ति, कोयला, उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश में साइबर तहसील परियोजना का भी शुभारंभ किया। लाल परेड ग्राउंड भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुये। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर को बड़ी सौगातें दी है। इस अवसर पर इंदौर जिले में सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किये गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में 186 करोड रुपये लागत से विकसित होने वाले रेडिमेड क्षेत्र के प्लग एडं प्ले पार्क का शिलान्यास किया। इस मौके पर राजेन्द्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा 31 करोड रुपये की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वर कोकिला लता मंगेशकर ऑडिटोरियम का लोकार्पण भी किया गया। यहां स्वर कोकिला लता मंगेशकर की प्रतिमा का भी अनावरण हुआ। जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किये गए।
परदेशीपुरा क्षेत्र के रेडिमेड काम्पलेक्स में विकसित किये जाने वाले प्लग एडं प्ले पार्क के शिलान्यास अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन खातीपुरा में हुआ। इस अवसर पर नव निर्वाचित सांसद योगी उमेश नाथ महाराज तथा विधायक रमेश मेंदोला विशेष रूप से मौजूद थे। इस कार्यक्रम में 15.40 करोड रुपये लागत के 7 विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया गया।
प्लग एंड प्ले पार्क का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदौर को आज बड़ी सौगात दी है। उन्होंने लगभग 186 करोड रुपये लागत की इंदौर में परिधान उद्योग के लिए प्लग एंड प्ले पार्क औद्योगिक पार्क का शिलान्यास किया। यह प्लग एंड प्ले पार्क औद्योगिक क्षेत्र रेडीमेड गारमेंट काम्प्लेक्स परदेशीपुरा इंदौर में विकसित किया जायेगा। यह कार्य एमपीआईडीसी द्वारा किया जायेगा। प्लग एंड प्ले पार्क चार प्लाटों पर कुल 2.10 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित की जायेगा।
ये भी पढ़े- MP News: लाड़ली बहना के खाते में 1 मार्च को आएगी किश्त, क्या बढ़कर मिलेंगे पैसे, जानिए












Click it and Unblock the Notifications