Indore news: पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति होगी पूरी, टैंकर ड्राइवर्स से मिले इंदौर कलेक्टर

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, और इसकी आपूर्ति सतत रूप से की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने सुबह मांगलिया पहुंच कर टैंकर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, टैंकरों को निरंतर रूप से रवाना किया जाए। इस दौरान उन्होंने टैंकर चालकों से भी चर्चा की है।

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने स्पष्ट किया है कि ज़िले में कहीं पर भी पेट्रोल डीज़ल की कमी नहीं है और न ही होगी। कलेक्टर के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा सभी ऑयल कंपनी, पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन, टैंकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन आदि के साथ बैठक आयोजित की गई तथा पेट्रोल, डीजल, एलपीजी की सतत आपूर्ति जिले में बनाए रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

Indore

पंप के लिए टैंकर रवाना

बैठक के तत्काल बाद ही शहर के अलग-अलग पेट्रोल पंप के लिए इंडियन ऑयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के डिपो से लगभग 80 टैंकर रवाना हो चुके हैं। जिला प्रशासन के अधिकारीगण तीनों डिपो पर तैनात होकर, पेट्रोल-डीजल, एलपीजी की आपूर्ति की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की निरंतर रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि, सभी जिलेवासी आश्वस्त रहें इंदौर में पेट्रोल, डीजल तथा एलपीजी की सतत आपूर्ति बनी रहेगी। किसी भी तरह से आपूर्ति बाधित नहीं होगी।

कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में इंदौर जिले में पेट्रोल, डीजल ,एलपीजी की आपूर्ति सतत बनाए रखने के लिए आज अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा ऑयल कंपनी बीपीसीएल, आईओसीएल,एचपीसीएल,टैंकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, ड्राइवर यूनियन डिपो, पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन, आरटिओ,पुलिस इत्यादि के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी को पेट्रोल, डीजल, एलपीजी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए कहा गया।बैठक में ड्राइवर यूनियन ट्रांसपोर्ट यूनियन को सुना गया, उनकी भ्रांतियो का निराकरण भी किया गया। उन्हें समझाइश दी गई कि किसी के बहकावे में ना आएं। किसी भी प्रकार का विरोध है तो ज्ञापन प्रस्तुत करके लिखित में जिला प्रशासन को प्रस्तुत करें, उनकी मांग को शासन में उच्च स्तर तक उचित कार्रवाई के लिए तत्काल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़े- Indore news: पेट्रोल-डीजल की किल्लत जल्द होगी दूर, डिपो से पंप पहुंचे टैंकर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+