Indore News: पहलगाम हमले से दुखी शहाबुद्दीन ने बदला धर्म, अब हुए श्यामू
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से खफा हुए शहाबुद्दीन ने हिंदू धर्म अपना लिया है, जहां शहाबुद्दीन अब श्यामू बन गए हैं। इतना ही नहीं, श्यामू ने सुंदरकांड पाठ करते हुए हिंदू धर्म अपनाया है।
शहाबुद्दीन को श्यामू बनाने में इंदौर के वार्ड क्रमांक 24 से पार्षद जीतू यादव जाटव ने अहम भूमिका निभाई है, जहां इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शहाबुद्दीन की ओर से मस्जिद के नाम प्रतिक्रमण किया गया था, जिसके बाद अब शहाबुद्दीन ने पहलगाम घटनाक्रम से सबक लेकर धर्म बदलते हुए हिंदू धर्म अपनाया है, और खुद को श्यामू घोषित किया है।

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद जीतू यादव (जाटव) अपने ही वार्ड में बनी अवैध मस्जिद को देख गुस्सा हो गए थे। वहीं जीतू यादव (जाटव) ने मस्जिद के अवैध होने का आरोप लगाते हुए कब्जा करने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी थी। वहीं पार्षद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।
पूरा मामला शहर के वार्ड क्रमांक 25 कुलकर्णी नगर का है, जहां पार्षद को कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पार्षद जीतू यादव (जाटव) ने अवैध कब्जा करने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पार्षद जीतू यादव (जाटव) मस्जिद के नाम पर कब्जा करने वाले लोगों को सत्य हिदायत देते नजर आ रहे थे। इस दौरान वहां कुछ नगर निगम कर्मचारी खड़े थे, जिन्हें पार्षद हिदायत देते हुए किसी भी तरह का काम मस्जिद के लिए नहीं करने की बात कह रहे थे। अवैध मस्जिद बनाने वाले लोगों की ओर से किसी कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था, जिसके लिए नगर निगम के कर्मचारी मस्जिद के पास मैदान की सफाई करने पहुंचे थे, तभी पार्षद जीतू यादव (जाटव) वहां पहुंचे, और नगर निगम कर्मचारी को काम नहीं करने की बात कही। इसी के साथ उन्होंने अवैध मस्जिद बनाने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी थी।
बताया जाता है की, मस्जिद पहले छोटी थी, जहां धीरे-धीरे मस्जिद का आकार बड़ा होता गया, और कुछ दिनों में मस्जिद पूरी तरह से बनकर तैयार हो गई थी। वहीं जब इस बात की जानकारी पार्षद जीतू यादव (जाटव) को लगी तो वह मौके पर पहुंचे थे, और उन्होंने मस्जिद के नाम पर कब्जा करने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी थी।
इंदौर में जीतू यादव (जाटव) की गिनती कट्टर हिंदूवादी नेताओं में होती है। यही कारण है कि, वे लगातार हिंदुत्व की आवाज बुलंद करने का काम करते हैं। इधर, अब एक बार फिर पार्षद जीतू यादव (जाटव) ने अवैध मस्जिद के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए अवैध मस्जिद बनाने वालों को सख़्त हिदायत दी है।
ये भी पढ़े- Success Story: सामान्य परिवार की दिव्यांशी बनेगी अफसर, कैसे UPSC में मिली सफलता, जानिए












Click it and Unblock the Notifications