Indore news: दिव्यांग होते हुए छुआ सफलता का आसमां, कुछ ऐसी है 'पद्मश्री' सतेंद्र लोहिया की दास्तां

भारत सरकार की ओर से पद्म पुरस्कारों का एलान किया गया है, जिसमें एक पद्मश्री अवॉर्ड अन्तर्राष्ट्रीय पैरा स्वीमर सतेंद्र लोहिया को भी मिला है। पद्मश्री अवॉर्ड पाने वाले सतेंद्र लोहिया वैसे तो भिंड जिले के रहने वाले हैं, लेकिन लोहिया का इंदौर से भी बेहद खास जुड़ाव है।

इसी के चलते इंदौर आए लोहिया को सम्मानित किया गया है, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा की ओर से किए गए सम्मान से लोहिया खुश नजर आए।

Indore

इंदौर विकास प्राधिकरण की ओर से तैयार किए गए स्विमिंग पुल पर अन्तर्राष्ट्रीय पैरा स्वीमर सतेंद्र लोहिया को सम्मानित किया गया। इस दौरान इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने सतेंद्र लोहिया के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि, वर्तमान में लोहिया इंदौर में निवारत हैं, और जीएसटी में कार्यरत हैं, इंदौर विकास प्राधिकरण के जिस स्विमिंग पुल पर लोहिया को सम्मानित किया गया, उस पुल पर लोहिया रोजाना प्रेक्टिस के लिए आते हैं। हमारे लिए खुशी की बात है की जो इस स्विमिंग पुल पर अभ्यास कर रहे हैं, उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान से उन सभी दिव्यांगबंधुओं को प्रेरणा मिलेगी, जो अपने साहस और आत्मविश्वास के बल पर जीवन की अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय पैरा स्वीमर सतेंद्र लोहिया ने कहा कि, इंदौर विकास प्राधिकरण ने सिर्फ मुझे ही सम्मानित नहीं किया, एक सोच को सम्मानित किया, एक डेडिकेशन को सम्मानित किया है। इस सम्मान से ये साबित होता है की, चाहे दिव्यांग हो या शारीरीक रूप से स्वस्थ अगर वो जीवन की विपरित परिस्थितियों से निकलकर आगे बढ़ेगा तो इसी तरीके से सम्मान का पात्र होता है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो भारत सरकार की ओर से पद्म पुरस्कारों का एलान किया गया है, जिसमें एक पद्मश्री अवॉर्ड अन्तर्राष्ट्रीय पैरा स्वीमर सतेंद्र लोहिया को भी मिला है। पद्मश्री अवॉर्ड पाने वाले सतेंद्र लोहिया वैसे तो भिंड जिले के रहने वाले हैं, लेकिन लोहिया का इंदौर से भी बेहद खास जुड़ाव है।

ये भी पढ़े- Indore news: गाड़ियों पर जरूरी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, कहां-कब और कैसे मिलेगी, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+