Indore में NO CAR DAY की तैयारी, साइकिल और सिटी बस से ऑफिस आएंगे सरकारी कर्मचारी

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब नया इतिहास कायम करने जा रहा है, जहां इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्रम में आगामी 22 सितम्बर को शहर में नो कार डे मनाने का निर्णय लिया गया है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर के पर्यावरण संरक्षण के उददेश्य से नो कार डे पर नागरिको की अधिक से अधिक सहभागिता के उद्देश से शहर के नागरिको व सहयोगी संस्थानो से अपील की है कि वह इस अभियान में जुडकर शहर के एयर क्वालिटी इण्डेक्स को सुधारने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति अपनी सजगता दिखाकर 22 सितम्बर को चार पहियां वाहन के स्थान पर ई बाईक, सायकल, सिटी ट्रांसपोर्ट का उपयोग कर, नो कार डे अभियान को सफल बनावे।

Indore

साइकिल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करेंगे

प्रत्येक वर्ष वैश्विक स्तर पर 22 सितम्बर को "नो कार डे" मनाया जाता है। इसी क्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर में भी उक्त दिवस को नो कार डे मनाये जाने हेतु अभियान चलाये जाने की अपील की है। इस संदर्भ में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने पत्र जारी कर सभी कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि वे "नो कार डे" अभियान के तहत 22 सितम्बर 2023 को 04 पहिया वाहन के स्थान पर अन्य वैकल्पिक साधनों यथा- साईकिल/अन्य दो पहिया वाहन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट इत्यादि का उपयोग करें। साथ ही अपने अधिनस्थ समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभाग से जुड़ी समस्त संस्थाओं के कर्मियों को भी उक्त दिवस पर 04 पहिया वाहन के स्थान पर साईकिल/अन्य दो पहिया वाहनों तथा अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।

माय बाईक की संख्या में होगी बढ़ोतरी

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, एआईसीटीएसएल के माध्यम से संचालित माय बाईक और चलो एप के संबंध में संबंधित से जानकारी ली गई। साथ ही नो कार डे के दिन माय बाईक की संख्या बढाने पर भी चर्चा की गई। साथ ही आगामी 22 सितम्बर को शहर में नो कार डे मनाने के संबंध में विभागीय अधिकारियो से सर्वप्रथम शहर में लोक परिवहन के माध्यम से किन-किन रूट से कितनी बसो का संचालन होता है, और किन-किन साधनो का उपयोग नो कार डे पर किया जाना है। इसके संबंध में विस्तार से जानकारी सोशल मिडिया के माध्यम से प्रसारित करने के संबंधित को निर्देश दिये गये। इसके साथ ही शहर के मुख्य क्षेत्रो, बीआरटीएस, सी 21, मल्हार मेगा, टीआई मॉल व अन्य मॉल व सार्वजनिक स्थानो पर नो कार डे के संबंध में नागरिको में जागरूकता हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये।

ये भी पढ़े- Indore में अनूठी पहल, पर्यावरण बचाने के लिए पूरा शहर मनाएगा NO CAR DAY

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+