37 वर्षीय महिला बेटी-दामाद की मदद से चला रही थी सेक्स रैकेट, इस हाल में मिले 9 महिला-पुरुष

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई कर देह व्यापार का खुलासा किया है। सेक्स रैकेट चलाने वाली संचालिका सहित 5 महिलाओं और 4 युवकों को पकड़ा है।

nine people arrested in flash Trade from prime city colony of indore

हीरा नगर थाना प्रभारी राजवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार देर शाम प्राइम सिटी कॉलोनी से स्थित किराए से रहने वाली एक महिला के घर पर छापा मारा, जहां से देह व्यापार में लिप्त 5 युवतियां और 4 पुरुष ग्राहकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि करीब 2 माह से महिला इस घर में सेक्स रैकेट संचालित कर रही थी। सभी युवतियां इंदौर की ही रहने वाली है। आर्थिक तंगी के कारण वह कार्य कर रही थी।।

nine people arrested in flash Trade from prime city colony of indore
सूचना पेटी में मिली थी शिकायत

एएसपी प्रशांत चौबे के मुताबिक पुलिस को बापट चौराहे की सूचना पेटी में शिकायत मिली थी कि प्राइम सिटी कॉलोनी में एक महिला सेक्स रैकेट चलाती है। इस पर हीरा नगर थाने की एसआई सुमन तिवारी की टीम को वहां भेजा गया तो मकान नंबर 64 में सेक्स रैकेट चलने का खुलासा हुआ। इसका संचालन 37 वर्षीय महिला कर रही थी। सेक्स रैकेट में जवाहर मार्ग निवासी संजय रायकवार, परदेशीपुरा निवासी अंकित वाडिया, प्राइम सिटी निवासी नंदकिशोर करोरिया और प्रिंस सिटी निवासी प्रिंस कुमार सिंह और अन्य को पकड़ा गया है। इनके पास से 24 हजार रुपए और अन्य सामग्री मिली है।

ग्राहकों को वाट्सएप ग्रुप पर भेजते तस्वीर
पुलिस के अनुसार रैकेट की संचालक महिला अपनी बेटी और दामाद की मदद से वाट्सएप ग्रुप पर युवतियों के फोटो ग्राहकों को भेजती थी। सभी युवतियां स्थानीय ही हैं। ये महिला के कॉन्टेक्ट में रहती थीं। फोन आने पर फ्लैट पर पहुंच जाती थीं लेकिन थाने के ठीक पास चल रहे देह व्यापार से पुलिस कि मिलीभगत होने की भी शंका जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+