Indore में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया दो नए थानों का लोकार्पण, कमलनाथ पर साधा निशाना

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा इंदौर प्रवास पर आए, जहां उन्होंने अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की है। इसके साथ ही गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शहर के दो नए थाने एमजी रोड और हीरानगर का लोकार्पण भी किया। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा बीजेपी कार्यालय पर हुई कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। साथ ही उन्होंने रेसीडेंसी कोठी पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। इस दौरान गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर जोरदार निशाना भी साधा।

रेसीडेंसी कोठी पहुंचे गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर समेत तमाम नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस दौरान गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से मिलने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रेसीडेंसी पहुंचे थे।

indore

गृह मंत्री ने कही ये बात

इंदौर जिले के प्रभारी और प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि, कमलनाथ के 5 साल पहले के आप, जो पिछला चुनाव था, उस समय जो बात वो कहते थे रटी रटाई वहीं आज कहते हैं। किसान परेशान है, नौजवान परेशान है, सब लोग परेशान हैं। 5 साल पहले भी वही थे। वह कैसेट अटक गई है दरअसल में, 15 महीने में आपने क्या किया एक हाद बार तो बताओ, किसान के कर्ज माफ किया?, आपने कहा था कि, 2 लाख का 10 दिन में कर देंगे, नहीं तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। एक का भी किया हो तो मीडिया के सामने ला दो, ले आओगे तो हम आपसे माफी भी मांगेंगे, और अभिनंदन भी करेंगे। एक नौजवान को बेरोजगारी भत्ता दिया हो, आपके घोषणा पत्र में था, तो एक को ले आओ बता दो, हम आपसे माफ़ी मांगेंगे, और माला पहनाएंगे। किसी एक बच्ची को 51 हजार मिले हो, एक नौकरी निकली हो, ले आओ आप। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था 10 दिन में कर्ज माफ कर देंगे। 10 तक गिनती गिनी थी, नहीं तो मुख्यमंत्री बदल दूंगा। उसके हिसाब से तो एक महीने में तीन बदलते, 15 महीने में 45 मुख्यमंत्री बनाना थे, लेकिन नहीं बनाए।

दो नवनिर्मित पुलिस थाना भवनों का लोकार्पण

इंदौर जिले के प्रभारी और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा इंदौर आए। मंत्री डॉ. मिश्रा ने नवनिभर्मित एमजी रोड पुलिस थाना भवन और हीरानगर पुलिस थाना भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, पुलिस आयुक्तम मकरंद दुउस्करर, अतिरिक्त, पुलिस आयुक्तव मनीष कपूरिया सहित अन्यी अधिकारी मौजूद थे। मंत्री डॉ. मिश्रा ने विधि विधान से थाना परिसर में पूजन अर्चन कर भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने नवनिर्मित भवनों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लाड़ली लक्ष्मियों को उपहार भी वितरित किये।

ये भी पढ़े- Khargone news: चंद घंटों में हुआ लाड़ली बहना की समस्या का समाधान, भैया शिवराज को दिया धन्यवाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+