New Delhi के लिए रवाना हुए Nepal के PM प्रचंड, CM Shivraj ने दी भावभीनी विदाई

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड दो दिवसीय इंदौर और उज्जैन भ्रमण के पश्चात इंदौर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रचंड को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भावभीनी विदाई दी।

indore

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड अपने दो दिवसीय इंदौर और उज्जैन भ्रमण के पश्चात इंदौर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रचंड को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़ तथा महेंद्र हार्डिया, गौरव रणदिवे तथा राजेश सोनकर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। नई दिल्ली रवाना होने से पहले नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने शहर के सुपर कॉरिडोर स्थित टीसीएस कंपनी पहुंचकर कंपनी का अवलोकन किया और प्रेजेंटेशन देखा।

कुछ ऐसा रहा प्रचंड का प्रवास

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड का इंदौर में जोरदार स्वागत किया गया था, जहां प्रचंड इंदौर से धार्मिक नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुए थे, वहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए थे। साथ ही उन्होंने महाकाल लोक का भ्रमण भी किया था। वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री प्रचंड पुनः इंदौर लौटे थे, जहां उन्होंने राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ डिनर किया था। इसी के साथ नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने शहर में बने बायो सीएनजी प्लांट का अवलोकन भी किया था। इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड इंदौर में मिले आतिथ्य सत्कार से बेहद खुश नजर आ रहे थे।

प्रचंड ने कही ये बात

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने कहा कि, भारत और नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरूआत हुई है। भारत नेपाल के बीच संबंधों में नए आयाम जुड़े है। यह बात उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उनके सम्मान में इंदौर में दिये गये रात्रि भोज में कही गई। नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने अपने सम्बोधन में कहा कि, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कल की मुलाकात के दौरान कहना कि हम अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के लिए काम करते रहेंगे और इसी भावना से, हम सभी मुद्दों का, चाहे बाउंड्री का हो या कोई और विषय, सभी का समाधान करेंगे यह हमारे लिये खुशी और गर्व का विषय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+