Indore News: 300 से ज्यादा दिव्यांगों को नौकरी देगा नगर निगम, MIC की बैठक में प्रस्ताव पास
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम की एमआईसी बैठक संपन्न हुई, जहां मध्यप्रदेश में पहली बार किसी निगम में 300 से ज्यादा दिव्यांगजनों को नौकरी देने का रास्ता साफ हो गया है, जिसे MIC की बैठक में हरी झंडी दिखाई गई।
इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में महापौर सभाकक्ष में मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयुक्त शिवम वर्मा, महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, अश्विनी शुक्ल, निरंजनसिंह चौहान, राजेश उदावत, अभिषेक शर्मा, नंदकिशोर पहाडिया, प्रिया डांगी, मनीष शर्मा मामा, जीतु यादव, राकेश जैन,समस्त अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख व अन्य उपस्थित थे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित मेयर इन कौंसिल की बैठक में 300 से अधिक दिव्यांगजन हेतु विभिन्न पदो पर नियुक्ति करने, निगम के 3 हजार से अधिक मस्टर कर्मचारियों के विनियमितिकरण करने की प्रक्रिया में आगामी 7 दिवस में दावे-आपत्ति के संबंध में स्वीकृति प्रदान की गई।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित मेयर इन कौंसिल की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024 - 25 के लिए बजट अनुमानों की अनुशंसा निगम परिषद में की गई । इसके साथ ही अमृत 2.0 परियोजना के अंतर्गत सिरपुर, बिलावली और लिम्बोदी तालाब के पीपीपी मॉडल पर विकास व जीर्णोद्धार संबंधित कार्यो की निविदा आमंत्रित करने की स्वीकृति प्रदान की गई.
इंदौर जलप्रदाय सिस्टम हेतु 71 नवीन ओवरहैड टैक्स एवं 7 विद्यमान ओवरहेड टैक्स के जलप्रदाय वितरण नेटवर्क हेतु, डालने, जोडने, टेस्टिंग एवं कमिशिनिंग कार्य व पुराने वितरण नेटवर्क का पुनस्थापना कार्य, घरेलू कनेक्शन सहित एवं मॉनिटरिंग सिस्टम का समस्त कार्य तथा 10 वर्ष का संचालन व संधारण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में नगर निगम की एमआईसी बैठक संपन्न हुई, जहां मध्यप्रदेश में पहली बार किसी निगम में 300 से ज्यादा दिव्यांगजनों को नौकरी देने का रास्ता साफ हो गया है, जिसे MIC की बैठक में हरी झंडी दिखाई गई।
ये भी पढ़े- Indore News: विकास के नाम पर खोदा आधा इंदौर, हादसे को न्योता दे रहे टूटे चेंबर, जनता बोली- हाल है बेहाल












Click it and Unblock the Notifications