Indore News: विकास के नाम पर खोदा आधा इंदौर, हादसे को न्योता दे रहे टूटे चेंबर, जनता बोली- हाल है बेहाल
Indore News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों शहर के अलग-अलग हिस्सों में विकास के अलग-अलग काम जारी हैं। जहां, इन कामों में प्रमुख तौर पर ड्रेनेज लाइन के नवीनीकरण के साथ ही सड़क निर्माण के काम शामिल हैं। वहीं इन कामों के दौरान हुई खुदाई, अब लोगों के लिए परेशान बन चुकी है, जहां बारिश में खुदी हुई सड़के और टूटे चेंबर हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं।
इंदौर शहर के अलग-अलग हिस्सों में बीच सड़क पर ही चेंबर खुले पड़े हैं, तो कहीं ढक्कन टूटे हुए हैं। बारिश में अक्सर इस तरह के चेंबर लोगों को नजर नहीं आते, और लोग इन चेंबरों के चलते हादसे का शिकार हो जाते हैं। यदि ये हादसे बड़ा रूप ले लें तो लोगों को जान तक गंवानी पड़ सकती है।

कई जगह टूटे चेंबर के ढक्कन
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में खस्ता हाल सड़क और टूटे हुए चेंबर शहर के अलग-अलग हिस्सों में आसानी से देखे जा सकते हैं, जहां नंदलाल पूरा क्षेत्र, भवर कुआं, नंदा नगर, पाटनीपुरा, मुसाखेड़ी, रिंग रोड आदि इलाकों में इस तरह की तस्वीर साफ तौर पर देखी जा सकती है। वहीं खस्ता हाल सड़क टूटे चेंबर से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। जहां, आए दिन लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। बारिश के दौरान सड़क और चेंबर में पानी भर जाने के चलते वाहन चालकों को यह नजर नहीं आते, और वाहन चालक इनमें समा जाते हैं।

रहवासी और व्यापारी परेशान
टूटे चैंबर और खस्ता हाल सड़क से परेशान अशोक बारिया बताते हैं, रोजाना हादसे होते हैं। बच्चे खेलते हैं। गिरने का डर रहता है। वाहन चालक बारिश का पानी भर जाने से हादसे का शिकार हो जाते हैं। कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। व्यापारी दुलीचंद गद्दारे बताते हैं, पानी भरा जाता है गद्दा दिखता नहीं है गाड़ी से लोग गिर जाते हैं नगर निगम से शिकायत की है लेकिन किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हुई। पूरी सड़क पर इसी तरह से गड्ढे हो रहे हैं।

लगातार चल रहा है काम
MIC मेंबर राजेंद्र राठौर ने इस पूरे मामले को लेकर वन इंडिया हिंदी से खास चर्चा करते हुए कहा कि, बारिश में जरूर इस तरह की शिकायत सामने आती है। इसके बाद हम लगातार पेच वर्क करते हैं। पेच वर्क का काम चल रहा है। कहीं ड्रेनेज यदि खुले हैं। टूट जाते हैं, तो उसको भी सुधारने जा रहे हैं। चेंबर की सफाई का काम भी लगातार चल रहा है। यह सतत प्रक्रिया है, और यह प्रक्रिया चलती रहती है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो सड़कों के सुधार, और चेंबर के निर्माण के लिए नगर निगम की ओर से अच्छी खासी राशि बजट में स्वीकृत की जाती है, लेकिन बावजूद इसके शहर की सड़क खुदी हुई, और चेंबर के ढक्कन टूटे हुए नजर आते हैं। बहरहाल, अब देखना होगा कि, कब तक शहर की सड़कों के हाल सुधारते हैं, और मेंबर के ढक्कन व्यवस्थित नजर आते हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: बच्चों को भीख देने या उनसे कुछ खरीदने वाले जाएंगे जेल, क्या है पूरा मामला, जानिए












Click it and Unblock the Notifications