MP vidhansabha election 2023: प्रवक्ताओं को तैयार करेगी युवा कांग्रेस, 'यंग इंडिया के बोल-3' का आगाज

भारतीय युवा कांग्रेस, जो राजनीति में युवाओं का सबसे बड़ा मंच है, द्वारा 'यंग इंडिया के बोल-3' शुरूआत की गई। प्रतियोगिता में चयनित लोगों को जिला व राज्य स्तर पर प्रवक्ता पद के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

indore

भारतीय युवा कांग्रेस ने युवा प्रवक्ताओं के चयन के लिए यंग इंडिया के बोल सीजन-3 की शुरुआत की है। प्रतियोगिता में चयनित लोगों को जिला व राज्य स्तर पर प्रवक्ता पद के रूप में नियुक्त किया जाएगा। यंग इंडिया के बोल" की शुरूआत वर्ष 2019 में हुई। भारतीय युवा कांग्रेस, जो राजनीति में युवाओं का सबसे बड़ा मंच है, द्वारा इसकी शुरूआत की गई। यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम की शुरुआत करने का उद्देश्य, देश के युवाओं की आवाज को एक राजनीतिक मंच प्रदान करना है। यंग इंडिया के बोल के जरिए चयन किए गए युवाओं को भारतीय युवा कांग्रेस में प्रवक्ता के रुप में नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति जिला स्तर व राज्य स्तर पर होती है।

क्या है यंग इंडिया के बोल?

"यंग इंडिया के बोल" की शुरूआत वर्ष 2019 में हुई। भारतीय युवा कांग्रेस, जो राजनीति में युवाओं का सबसे बड़ा मंच है, द्वारा इसकी शुरूआत की गई। यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम की शुरुआत करने का उद्देश्य, देश के युवाओं की आवाज को एक राजनीतिक मंच प्रदान करना है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हमेशा युवाओं को राजनीति में अधिक अवसर प्रदान करने की बात करते हैं, और यंग इंडिया के बोल का मंच युवा आवाज का मंच है। महानगर से लेकर सुदूर गांव तक, हर वर्ग के युवाओं को "यंग इंडिया के बोल" के जरिए राजनीति में आने का अवसर मिला है।

कुछ ऐसी है प्रोसेस

"यंग इंडिया के बोल" भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता है, जिसमें देश भर से निश्चित समय में ऑनलाइन आवेदन मंगवाए जाते हैं। आवेदन के बाद यंग इंडिया के बोल के प्रदेश प्रभारी द्वारा संबधित राज्य से आए आवेदनों की छटनी कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाती है, जिसमें प्रतिभागी की वाक कला, विचारधारा, राजनीतिक समझ आदि का मूल्याकंन किया जाता है। चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चयन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संबधित राज्य की राजधानी में आयोजित की जाती है. और भाषण, वाद-विवाद व क्रिएटिव स्पीच श्रेणी में चयन किया जाता है।प्रतियोगिता की भाषा का माध्यम हिंदी, अंग्रेजी, सभी प्रादेशिक व स्थानीय भाषाओं में होता है, जो प्रतिभागी स्वंय चयन करता है।

राष्ट्रीय स्तर पर होता है फाइनल

यंग इंडिया के बोल का फाइनल दिल्ली में आयोजित होता है, जिसमें राज्य स्तर से आए विनर भाग लेते है और भाषण, वाद-विवाद व क्रिएटिव स्पीच श्रेणी में विजेता घोषित किए जाते है।चयन प्रक्रिया यंग इंडिया के बोल में विजेता का चयन स्कोर के आधार पर होता है। कॉपीटिशन के जज पैनल में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता, वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शोधार्थी आदि का समूह होता है, जिनके स्कोर के आधार पर विजेता का चयन होता है। यंग इंडिया के बोल के जरिए चयन किए गए युवाओं को भारतीय युवा कांग्रेस में प्रवक्ता के रुप में नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति जिला स्तर व राज्य स्तर पर होती है।

ये भी पढ़े- Ujjain: वाटर स्क्रीन शो से लेकर सबसे बड़ी भोजनशाला तक, Mahakal lok के दूसरे चरण में क्या है खास जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+