Ujjain: वाटर स्क्रीन शो से लेकर सबसे बड़ी भोजनशाला तक, Mahakal lok के दूसरे चरण में क्या है खास जानिए?
महाकाल लोक के दूसरे चरण में अलग-अलग तरह के काम महाकाल मंदिर परिसर में किए जा रहे हैं, जहां उक्त सभी निर्माण कार्य जून माह तक पूर्ण हो जायेंगे।

Recommended Video

धार्मिक नगरी उज्जैन मंदिर महाकाल ग्रुप के दूसरे चरण का काम प्रगति पर है, जहां महाकाल लोक के दूसरे चरण में अलग-अलग कार्यों को कार्यों को पूरा किया जा रहा है। महाकाल लोक के दूसरे चरण में शिखर दर्शन, आपातकालीन द्वार, कोटि तीर्थ का जीर्णोद्धार एवं फसाड का कार्य गति के साथ पूरा किया जा रहा है। द्वितीय चरण में महाराजवाड़ा परिसर का उन्नयन तथा हैरिटेज धर्मशाला के पुनरुपयोग का कार्य, महाराजवाड़ा बेसमेंट पार्किंग निर्माण, नीलकंठ वन मार्ग का विकास, नीलकंठ वन का विकास का कार्य भी जारी है। उक्त सभी निर्माण कार्य जून माह तक पूर्ण हो जायेंगे।
ये कार्य भी किए जाएंगे
इसी के साथ महाकाल लोक के दूसरे चरण में शिखर दर्शन, आपातकालीन प्रवेश तथा निर्गम मार्ग, लेजर एवं वाटर स्क्रीन शो, श्री महाकालेश्वर मन्दिर परिसर का फसाड, आन्तरिक परिसर का विकास, नन्दी हॉल का सौंदर्यीकरण, महाकालेश्वर मन्दिर परिसर में महाराजवाड़ा परिसर का सम्मिलन का कार्य, दान द्वारा धर्मशाला एवं अन्नक्षेत्र का निर्माण कार्य भी द्वितीय चरण में किया जा रहा है। हाल ही में सीएम शिवराज सिंह चौहान धार्मिक नगरी उज्जैन आए थे, जहां उन्होंने भी महाकाल लोग के दूसरे चरण में होने वाले विकास कार्यों को लेकर समीक्षा की थी।
भोजनशाला का निर्माण होगा
महाकाल लोक के पास दानदाताओं के सहयोग से अन्नक्षेत्र निर्मित किया जा रहा है। निर्मित होने वाले अन्नक्षेत्र में दो हजार व्यक्ति एक साथ बैठकर भोजन कर सकेंगे, एवं एक दिन में 90 हजार से एक लाख लोगों को भोजन प्रसादी प्रदान की जा सकेगी। अन्नक्षेत्र में विशाल एवं आधुनिक रसोई का निर्माण किया जारहा है, तथा रसोई में सेवा करने के इच्छुक लोगों के लिये पृथक से व्यवस्था की जा रही है। भोजनशाला पूरी तरह से हाईटेक होगी, जिसको तैयार करने में लगभग 4 करोड़ से ज्यादा का खर्च आएगा।
ट्रैफिक व्यवस्था पर होगा काम
जानकारी के मुताबिक वर्तमान में जब से महाकाल लोक का लोकार्पण हुआ है, तब से लेकर अब तक प्रतिमाह 7.74 करोड़ की आय हो रही है। महाकाल लोक स्थित दुकानों से भी 65 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। महाकाल लोक में आने वाले श्रद्धालुओं व सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान पर भी काम हो रहा है। कलेक्टर ने बताया कि 16 हेक्टेयर जमीन पर भक्त निवास निर्माण की भी योजना है, जहां पर 2250 कमरे, दो हजार कार व 100 बसों की पार्किंग हो सकेगी।
ये भी पढ़े- Ujjain: CM Shivraj ने की Mahakal lok के द्वितीय चरण के कामों की समीक्षा, दिए ये निर्देश












Click it and Unblock the Notifications