MP rojgar Mela : Indore में युवाओं को रोजगार की सौगात, बेरोजगारों को मिली नौकरियां
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक प्रतिष्ठित कम्पनियों ने विभिन्न पदो हेतु युवाओं का प्राम्भिक चयन किया। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर में युवाओं को रोजगार की गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित किया गया। इस आयोजन में जहां एक ओर निजी क्षेत्र की पच्चीस से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर 680 युवाओं की भर्ती की गयी, वहीं दूसरी ओर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री पथकर विक्रेता योजना आदि के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे गए
साथ ही उद्यानिकी विभाग द्वारा एक जिला एक उत्पाद योजना के हितग्राहियों तथा अन्य संबंधित किसानों के लिए कार्यशाला भी आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे गए। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा, कंचन सिंह चौहान, अरूण पेंढारकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एस.एस. मंडलोई, जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक पी.एस. मंडलोई, ग्रामीण आजीविका मिशन के नोडल अधिकारी आनंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
युवाओं में आत्मविश्वास जागृत हुआ है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न योजानाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, इन योजानाओं के प्रति युवाओं का विश्वास बढ़ा है, युवाओं में यह आत्मविश्वास जागृत हुआ है कि उन्हें अब आसानी से योजनाओं का लाभ मिल जाएगा। युवा बड़ी संख्या में ऋण लेने के लिए आगे आने लगे हैं। वही दूसरी ओर युवाओं को विभिन्न कंपनियों में भी नौकरी दिलाने के लिए नियमित रूप से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications