JOB: बेरोजगारों की तलाश होगी पूरी, MP के इस रोजगार मेले में मिलेगी नौकरी

MP में इन दिनों युवाओं के लिए रोजगार के कई नए अवसर खुल रहे हैं, जहां सरकारी नौकरी के साथ-साथ अब प्राइवेट क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इंदौर में भी अलग-अलग मल्टीनेशनल कंपनियों में युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर मिल रहे हैं, जहां मल्टीनेशनल कंपनियों की ओर से अब युवाओं की भर्ती शुरू कर दी गई है।

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर युवाओं को रोजगार से जोडने के लिए लगातार रोजगार मेले आयोजित किये जा रहे है। इसी सिलसिले में इन्दौर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 सितंबर 2024 शुक्रवार को किया जायेगा।

Indore

यह मेला सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर (जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के पास) 10 पोलोग्राउन्ड इन्दौर में आयोजित किया जा रहा है।

उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि, उक्त रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जिनमें बी.एस.एस. स्माल फाईनेन्स, श्याम टाटा मोटर्स, शैफाली बिजनेस सोल्यूशन, एस.बी.आई. लाईफ, जॅस्टडॉयल, सेमली फूड (उत्साह), एस.जी.एस. सिक्यूरिटी, आदि के लगभग 350 से अधिक विभिन्न पदों जिसमें प्रबन्धक, लेखापाल, सेल्स एक्जिकिटिव, टेलीकॉलर, मोबलाईजर, टेक्नीशियन, कम्यूटर ऑपरेटर, बैक आफिस, ड्रायवर, सुरक्षा गार्ड, हैल्पर आदि पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनीयों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयन करेंगे।

उक्त मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की आठवीं से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास आवेदक एवं तकनीकी योग्यता के आवेदक भी उक्त पदों हेतु रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियाँ एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों के साथ उपस्थित हो। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार के सुअवसर का लाभ लेने का आव्हान किया है।

ये भी पढ़े- Indore News: DAVV के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति, स्टूडेंट्स को दिया खास संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+