MP Rojgar Mela : पीथमपुर को CM Shivraj ने दी सौगात, 1371 करोड़ के विकासकार्यों का लोकार्पण

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अंतर्गत अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत रोजगार दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीथमपुर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रोज़गार दिवस एवं एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर महाराणा प्रताप एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण और महाराणा प्रताप बस स्टैंड का लोकार्पण किया। साथ ही पीथमपुर में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (FIEO) और एमपी इंडस्ट्रियल डेवलममेंट कॉर्पोरेशन (MPIDC) के बीच एमओयू हुआ। इससे एक जिला-एक उत्पाद के संदर्भ में निर्यात और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, डॉ. प्रभुराम चौधरी और ओम प्रकाश सखलेच एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

indore

पीथमपुर को मिली कई सारी सौगातें

शुक्रवार का दिन पीथमपुर के लिए ऐतिहासिक है, जहां 1371 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के बाद महाराणा प्रताप व छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण भी हुआ है। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा की, विदेशियों से अपने देश की धरती को बचाने वाले महान नायकों के चरणों में मैं प्रणाम करता हूं। पीथमपुर में वर्तमान में 1100 एमएसएमई इकाइयां कार्यरत हैं। इनमें 12,777 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और कुल मिलाकर 38,770 लोगों को रोजगार मिल रहा है। हमारे देश में सांस्कृतिक पुनरुत्थान का अभियान चल रहा है। एक नहीं अनेकों स्थानों पर हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्स्थापित करने वाले काम हो रहे हैं। उज्जैन में श्री महाकाल महालोक बन गया है। ओंकारेश्वर में श्री आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा लगाई जा रही है।

सीएम शिवराज ने की कई घोषणाएं

सीएम शिवराज ने कहा की, पीथमपुर में 95 बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। इनमें लगभग 26,320 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और 53,493 लोगों को रोजगार मिल रहा है। कुल मिलाकर यहां लभगग एक लाख लोग काम कर रहे हैं। धार की भोजशाला में कभी वाग्देवी की प्रतिमा हुआ करती थी। सबके मन में एक तड़प है कि वाग्देवी की प्रतिमा इंग्लैंड से वापिस मध्यप्रदेश की धरती पर आए। प्रतिमा लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत जो प्रयास हो सकते हैं, वह सारे प्रयास करने की कोशिश करेंगे। सरकार वह चाहिए जो लोगों के कष्ट दूर कर दे। गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय नागरिक अगर बीमार हो जाए तो उनका इलाज होना चाहिए। किसान भाइयों को मैं बधाई देना चाहता हूं कि पीथमपुर में लैंड पुलिंग पद्धति से भूमि प्राप्त करके 12,500 हेक्टेयर में नये निवेश क्षेत्र की स्थापना की जा रही है। जब यह निवेश क्षेत्र बन जायेगा, तो 1 लाख लोगों को और रोजगार मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+