MP News: अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, हथियारों का जखीरा देख उड़े होश
आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए धार पुलिस द्वारा थाना गंधवानी क्षेत्र से एक बहुत बडे अंतरराज्जीय अवैध शस्त्र निर्माण की फेक्ट्री का पर्दाफाश किया गया एवं शस्त्र निर्माण करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया गया।
थाना कुक्षी पुलिस थाना मनावर एवं सायबर सेल धार पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध आर्म्स निर्माता व सप्लायर करने वाले थाना गंधवानी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बारिया के रहने वाले 03 कुख्यात अंतरराज्यीय सिकलीगर बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली है।

लाखों के हथियार जप्त हुए
आरोपियों के कब्जे से अब तक कुल "149 नग देशी 12 बोर के कट्टे, 02 देशी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस व 01 पल्सर मोटर सायकल व अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री में उपयोग किए जाने वाले उपकरण कुल मश्रुका कीमती 31 लाख 56 हजार 500 रुपये का जप्त किया गया। पकड़े गए आरोपियों में म.प्र., राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक में करीब 35 अपराध पंजीबद्ध होकर फरार होना पाया गया, जिसमें अधिकतम फायर आर्मस के गंभीर अपराध पंजीबद्ध होने से थाना कुक्षी व सायबर सेल टीम द्वारा तीनों आरोपियों से आर्म सप्लाई व अवैध हथियार बनाने के बारे में सख्ती से पूछताछ करते हुए कई और भी वारदातें कबूली हैं।
अवैध हथियार की सघन तलाशी
संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों की निशादेही पर उनके द्वारा बताए गए स्थान थाना गंधवानी के ग्राम बारिया के जंगल से अवैध हथियार की सघन तलाशी की गई, जहां संयुक्त टीम को कुल 102 नग देशी कट्टे 12 बोर के व हथियार बनाने के उपकरण- एक हाथ भट्टी, 05 लोहे की हथोड़ी, 01 ग्राइंडर काटने वाला, 03 कनाश, 04 आरी के पत्ते, लोहे का पाईप, 03 लोहे की सांसी, 03 छैनी, 02 पिस्टल के फरमा, 02 पतरे के टुकड़े को विधिवत जप्त किए गए।
ये भी पढ़े- Ujjain news: बच्ची से रेप के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे वकील, बार एसोसिशन का बड़ा फैसला












Click it and Unblock the Notifications