Ujjain news: बच्ची से रेप के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे वकील, बार एसोसिशन का बड़ा फैसला
उज्जैन से बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जहां मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अब उज्जैन बार एसोसिएशन ने आरोपियों की पैरवी नहीं करने का फैसला लिया है। साथ ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सभी वकीलों से अपील की है कि, आरोपियों की पैरवी नहीं करें।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा है कि, रेप की यह घटना पूरे समाज को बदनाम करने वाली है। अगर सिविल सोसायटी के लोग इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करते हैं, तो, इससे गलत संदेश जाएगा।

आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे वकील
उज्जैन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक यादव का कहना है की, ''प्राचीन और शांत शहर में हुई रेप की यह घटना पूरे समाज को बदनाम करने वाली है।अगर सिविल सोसायटी के लोग इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करते हैं, तो, इससे गलत संदेश जाएगा। बार एसोसिएशन की ओर से मैं सभी वकीलों से अपील करता हूं कि, कोई भी आरोपी की पैरवी न करें, और पुलिस प्रशासन को भी चेतावनी देता हूं कि किसी भी सच्चाई को तोड़-मरोड़ कर पेश न किया जाए, जब भी कोई सुनवाई हो हम वहां विरोध प्रदर्शन करेंगे, और आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग करेंगे। बार एसोसिएशन का कोई भी सदस्य इन (आरोपियों) लोगों के साथ खड़ा नहीं होगा।
थाना प्रभारी ने बच्ची को लिया गोद
महाकाल थाने के टीआई अजय वर्मा ने दरियादिली दिखाते हुए रेप पीड़िता बच्ची को गोद लेने का फैसला लिया है, जहां उन्होंने बच्ची के जीवन यापन का पूरा खर्च उठाने की बात भी कही है। घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी मीडियाकर्मियों को देते हुए एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि, महाकाल थाने के थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बच्ची को गोद लेने का फैसला लिया है। साथ ही वे बच्ची के जीवन यापन का पूरा खर्च भी उठाएंगे। वहीं अब थाना प्रभारी की इस पहल की सराहना हर तरफ हो रही है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: महाकाल थाने के TI की पहल, रेप पीड़ित बच्ची को लेंगे गोद, उठाएंगे पूरा खर्च












Click it and Unblock the Notifications