Indore News: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इंदौर पुलिस का देर रात्रि में गुंडे, बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ा प्रहार हुआ है, जहां पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 1371 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 651 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की है।

इंदौर शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस द्वारा दिनांक 02-03 नवंबर की दरमियानी रात से सुबह तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई। इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 327 से ज्यादा वारंटों को तामील कराया गया।
आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए- 170 BNSS में-38 व 129 BNSS में-29, 126B/135(3) BNSS में-121, 141-1ख BNSS में-2 इस प्रकार कुल 190 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही/समंस तामील। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 120 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही के साथ ही, सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 7 प्रकरण तथा अवैध मादक पदार्थों का सेवन करने वालो के विरुद्ध 04 पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
अवैध हथियार लेकर घूमते हुए, मिलें 03 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही भी की गई। पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा जिलाबदर अवधि का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूमने वाले एक शातिर बदमाश को धरदबोचा। इस दौरान क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के 261-गुंडे/बदमाशों, 107-नकबजनों, 38-लुटेरों, 107-चाकूबाजों, 11-ड्रग पैडलर्स एवं 150 निगरानीशुदा बदमाशों के साथ ही 46 जिलाबदर व रासुका के बदमाशों सहित करीब कुल 720 से ज्यादा बदमाशों को चेक किया गया। और कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़े- Indore News: पटाखे फोड़ने से रोकने और गर्भ गिराने की धमकी तक, क्या कुछ हुआ उपद्रव के बीच, जानिए












Click it and Unblock the Notifications