एमपी की मंत्री उषा ठाकुर का तर्क-'कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए करना होगा यज्ञ'
इंदौर, 12 मई। इस वक्त देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। दूसरी लहर ने हजारों लोगों की जान ले ली और लाखों को संक्रमित कर दिया। सरकार को लॉकडाउन लगाना पड़ रहा है।

कोरोना महामारी के दौर में भी नेता बेतुका तर्क देने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही तर्क मध्य प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने दिया। उन्होंने दावा किया है कि तीसरी लहर को यज्ञ से खत्म किया जा सकता है। पर्यावरण की शुद्धि के लिए यज्ञ में दो-दो आहुतियां डालें।
मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि तीसरी लहर का अटैक बच्चों पर अधिक होगा। मुझे पूरी आशा है कि हम तीसरी लहर से भी निपटेंगे, क्योंकि जब सबके संयुक्त प्रयास प्रवित्र भाव से होते हैं तो कोई मुसीबत टिक नहीं पाती है। प्रभु से यही प्रार्थना है कि तीसरी लहर यहां पर कष्ट नहीं दें।
बता दें कि मंत्री उषा ठाकुर अक्सर अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। पहले कोरोना के नाश के लिए वे एयरपोर्ट पर देवी अहिल्या की पूजा करने बैठ गई थीं। अब यज्ञ से कोरोना की तीसरी लहर के खात्मे का दावा किया है।












Click it and Unblock the Notifications