MP assembly election 2023: कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट कब जारी होगी? इंदौर में रणदीप सुरजेवाला ने बताया
MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी करने में कांग्रेस सबसे पीछे हैं। अभी तक पहली सूची तक बाहर नहीं आई। तमाम अटकलों के बीच रणदीप सुरजेवाला ने इंदौर में बड़ा बयान दिया। उनका कहना है कि कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा के बाद सूची जारी।
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी हैं। इंदौर प्रवास के दौरान उन्होंने सत्ता पक्ष को घेरने का प्रयास भी किया और कई आरोप लगाए। बीजेपी अभी तक तीन सूची जारी कर चुकी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भी कई सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया हैं।

इंदौर में मीडिया से चर्चा में सुरजेवाला ने कहा कि जाति आधारित गणना समतामूलक समाज के सृजन का स्तंभ है, लेकिन सत्ता पक्ष विरोध कर रही है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनसे पहले भी कई ओबीसी वर्ग के चेहरों को भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व की बात नहीं कर रहे। हम सभी को जनसंख्या के आधार पर उचित प्रतिनिधित्व की बात कर रहे हैं।
आगामी चुनाव में कांग्रेस ओबीसी वर्ग से कितने चेहरों को टिकट देगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने पार्टी के संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की है। कोई भी पार्टी चुनाव हारना नहीं चाहती। हम योग्य उम्मीदवार को टिकट देंगे।












Click it and Unblock the Notifications