MP Election: मतगणना केंद्रों पर VIP एंट्री प्रतिबंधित, मंत्री हो या सांसद बैठना पड़ेगा बाहर

MP Assembly Election 2023 के लिए 17 नवंबर को शांति पूर्ण रूप से मतदान संपन्न हुआ। मतदान के पश्चात इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन और वीवीपेट कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा क्षेत्रवार बनाये गये स्ट्रांग रूमों में रखी गई है। वहीं अब 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है।

मतगणना के वक्त सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग अलर्ट रहता है, यही कारण है की आयोग अलग-अलग स्तर पर मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था की जाती है, जहां अबकी बार मतगणना स्थल पर VIP एंट्री को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Indore

कुछ ऐसा है नियम

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतगणना केंद्रों में VIP लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। राज्य के मंत्री हो या फिर केंद्र के मंत्री मतगणना केंद्रों में उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंत्री, सांसद, विधायक और महापौर गणना एजेंट भी नहीं बन सकेगें। साथ ही शासकीय कर्मचारी भी पार्टियों के एजेंट नहीं बन सकेगें। मंत्रीगण केवल उस स्थिति में ही मतगणना केन्द्रों में प्रवेश पा सकेंगे, जब वे खुद विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार हों। वे केवल उसी विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे, जहां से वे चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन ऐसी स्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए तैनात सशस्त्र गार्डों को मतगणना केन्द्र के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

3 दिसंबर को होगी मतगणना

मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 3 दिसंबर को मतों की गणना होनी है, जहां इसे लेकर तैयारियां का सिलसिला भी जारी है। प्रदेश के अलग-अलग स्थान पर होने वाली मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है, तो वहीं मतगणना स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास प्लान भी तैयार किया गया है। इधर, मतगणना को लेकर चुनाव आयोग की ओर से दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन भी सख्ती के साथ किया जा रहा है। वहीं अब 3 दिसंबर का दिन मतगणना का रहेगा, जब मतपेटियों से प्रत्याशियों का भाग्य उजागर होगा।

ये भी पढ़े- Indore news: क्या 3 दिसंबर को नहीं होगी मतगणना?, अफवाहों पर कलेक्टर ने कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+