Indore news: क्या 3 दिसंबर को नहीं होगी मतगणना?, अफवाहों पर कलेक्टर ने कही ये बात
MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारी तेज हो गई है, जहां आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होनी है. वहीं अब इससे पहले सोशल मीडिया पर एक अलग तरह की अफवाह जमकर वायरल हो रही है, जिसमें मतगणना की तारीख आगे बढ़ने की बात कही जा रही है।
वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अफवाह पर विराम लगाते हुए कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने 3 दिसंबर को ही मतगणना होने की बात कही है।

कुछ ऐसा है मामला
मतगणना की तारीख को लेकर चल रही अफवाहों पर जानकारी देते हुए कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने बताया कि, इलेक्शन कमीशन के क्लीयर डायरेक्शंन्स हैं की 3 दिसंबर को ही मतगणना होगी। फिलहाल, डेट और टाइम में कोई परिवर्तन नहीं है, जिला प्रशासन काउंटिंग को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर चुका है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो सोशल मीडिया पर एक अलग तरह की अफवाह जमकर वायरल हो रही है, जिसमें मतगणना की तारीख आगे बढ़ने की बात कही जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अफवाह पर विराम लगाते हुए कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने 3 दिसंबर को ही मतगणना होने की बात कही है।
इंदौर में रिकॉर्ड मतदान
इंदौर जिले में कुल 73.75 प्रतिशत मतदान हुआ है, जहां इंदौर 1 में 72.08 प्रतिशत मतदान हुआ, तो वहीं इंदौर 2 में 67.37 प्रतिशत मतदान हुआ। इंदौर 3 में 71.24 प्रतिशत मतदान हुआ। इंदौर 4 में 72.28 प्रतिशत मतदान हुआ. इंदौर 5 में 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ। राऊ विधानसभा में 75.98 प्रतिशत मतदान हुआ। देपालपुर विधानसभा में 82.42 प्रतिशत मतदान हुआ। सांवेर विधानसभा में 80.23 प्रतिशत मतदान हुआ। महू विधानसभा में 77.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारी तेज हो गई है, जहां आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होनी है. वहीं अब इससे पहले सोशल मीडिया पर एक अलग तरह की अफवाह जमकर वायरल हो रही है.
ये भी पढ़े- Indore news: स्ट्रांग रूम में कैद EVM की सख्त सुरक्षा, CCTV से रखी जा रही पैनी नजर












Click it and Unblock the Notifications