Indore की इन विधानसभाओं में जीत का खास रिकॉर्ड बना सकती है BJP, कुछ ऐसी है तैयारी

MP Assembly Election 2023 को लेकर BJP की अपनी तैयारी तेज कर दी है, जहां संगठन लगातार सुरक्षित सीटों पर जीत का खास रिकॉर्ड कायम करने की तरफ देख रहा है। सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-1, 2 और 4 पर BJP ने बड़ी जीत की तैयारी की है।

विधानसभा-1 से BJP ने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को चुनाव मैदान में उतारा है, तो वहीं विधानसभा-2 से BJP हर बार चुनाव में खास रिकॉर्ड कायम करती नजर आई है। इधर, अबकी बार BJP ने विधानसभा-4 में जीत का खास रिकॉर्ड कायम करने की तैयारी की है।

Indore

विधानसभा-1 में दिखेगा BJP का दम

इंदौर की विधानसभा-1 से BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी ने बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है। BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का इंदौर में अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर की विधानसभा एक से चुनाव मैदान में उतर गया है। इधर, कैलाश विजयवर्गीय लगातार चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं, जहां वे लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। विजयवर्गीय पहले ही कह चुके हैं की, मैं क्षेत्र में जाऊं या नहीं जाऊं कम से कम 50 हजार वोट से जीतूंगा।

विधानसभा-2 में बन सकता है खास रिकॉर्ड

इंदौर की विधानसभा-2 में BJP और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता है, इस विधानसभा को BJP की सबसे सुरक्षित और मजबूत सीट माना जाता है। यह विधानसभा जिले के साथ-साथ मालवा अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। यही कारण है कि, यहां आमजन से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं। वहीं अबकी बार भी इस विधानसभा को जीतने के लिए BJP ने बड़ा टारगेट सेट किया है, जहां इस विधानसभा को संगठन लगभग सवा लाख मतों से जीतना चाहती है।

विधानसभा-4 में ऐसी है तैयारी

BJP ने अपनी चौथी सूची में सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-4 से विधायक मालिनी गौड़ को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया गया है। इंदौर की विधानसभा-4 मध्य प्रदेश की वह विधानसभा है, जहां से BJP को लगातार जीत मिलती रही है। इंदौर की विधानसभा-4 मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा चर्चित विधानसभाओं में से एक है, जिसके पीछे की वजह यहां हर बार विधानसभा चुनाव में जीत का रिकॉर्ड बनना है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब तक विधानसभा-4 अच्छे मतों से जीती जाने वाली विधानसभा रही है, जहां साल 2018 के विधानसभा चुनाव में मालिनी गौड़ ने जीत हासिल की थी। वहीं अबकी बार इस विधानसभा से BJP कार्यकर्ताओं ने 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़े- Indore की विधानसभा-3 से BJP की टिकट सूची में जुड़ा गोलू शुक्ला का नाम, कुछ ऐसा है सियासी सफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+