Indore की विधानसभा-3 से BJP की टिकट सूची में जुड़ा गोलू शुक्ला का नाम, कुछ ऐसा है सियासी सफर

MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच अब सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-3 में BJP के टिकट का पेंच फंस गया है, जहां से अब टिकट की रेस में बीजेपी के युवा नेता और आईडीए उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला की एंट्री हो गई है।

CM हाउस में हुई BJP कोर कमेटी की बैठक में गोलू शुक्ला की प्रोफाइल पहुंची है, जहां अब शुक्ला का अच्छा रिकॉर्ड देख संगठन शुक्ला को चुनाव मैदान में उतारने का मन बना रहा है।

Indore

कौन हैं गोलू शुक्ला

वर्तमान में आईडीए उपाध्यक्ष की भूमिका निभा रहे गोलू शुक्ला BJP के उन कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, जिनके साथ युवाओं की बड़ी टीम काम करती है, इतना ही नहीं गोलू शुक्ला को सीएम शिवराज के करीबी नेताओं में से एक माना जाता है, तो वहीं कैलाश विजयवर्गीय का भी पूरा विश्वास गोलू शुक्ला पर बना रहता है, संभवत: इन्हीं समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अब बीजेपी का संगठन अब गोलू शुक्ला को विधानसभा 3 से प्रत्याशी बनाने के समीकरण पर विचार कर रहा है। बहरहाल, ये देखने वाली बात होगी की गोलू शुक्ला को संगठन की सेवा का कितना फायदा, मिशन 2023 में मिलेगा।

विधानसभा-3 के सियासी समीकरण

इंदौर की विधानसभा 3 में टिकट को लेकर फंसा पेंच सुलझने का नाम नहीं ले रहा है, यही कारण है की अब तक इस सीट पर बीजेपी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। दअरसल, यहां से आकाश विजयवर्गीय वर्तमान विधायक हैं, लेकिन पिता कैलाश विजयवर्गीय को विधानसभा-1 से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब आकाश विजयवर्गीय का नाम टिकट की रेस से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है, तो वहीं जिन नेताओं की चर्चा इस विधानसभा से चुनाव लड़ने की है, उनमें प्रमुख तौर से उषा ठाकुर, गोलू शुक्ला, गौरव रणदिवे, मंदार महाजन और डॉ. निशांत खरे के नाम शामिल हैं। वहीं सूत्रों की माने तो संगठन के सर्वे में विधानसभा के हालातों को देखते हुए भी संगठन का विशेष फोकस इस विधानसभा पर है।

ये भी पढ़े- MLA रमेश मेंदोला ने नकुलनाथ को भेजा पत्र, लिखा- कमलनाथ जी डिप्रेशन में हैं, उनका ध्यान रखें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+