MP news: इस दिन मिशन मालवा-निमाड़ पर आएंगी प्रियंका गांधी, धार में दिखाएंगी दम
MP Assembly Election 2023 की हलचल तेज है, जहां अब एमपी में कांग्रेस भी दम दिखाती नजर आ रही है। यही कारण है कि, कांग्रेस के दिग्गज नेता अब एमपी दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे अलग-अलग जिलों में अपना दम दिखाएंगे। एमपी में कांग्रेस के मिशन 2023 का आगाज प्रियंका गांधी करेंगी, जहां वे आगामी 5 अक्टूबर को धार में जन सभा लेंगी।
मध्य प्रदेश में अब तक दो चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुकी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी 5 अक्टूबर को धार के मोहनखेड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के कई अन्य आला नेता भी मंच पर मौजूद रहेंगे।

कुछ ऐसा है कार्यक्रम
मध्य प्रदेश में दम दिखा रही कांग्रेस अब मिशन मालवा-निमाड़ पर फोकस करती नजर आ रही है, जहां आगामी 5 अक्टूबर को निमाड़ अंचल के धार जिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आगमन होगा। प्रियंका गांधी धार के मोहन खेड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगी, तो यहीं से निमाड़ अंचल को खास संदेश देने की कोशिश भी करेंगी। धार के मोहनखेड़ा में होने वाली प्रियंका गांधी की जन सभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारी में छूट गए हैं, जहां अंचल के सभी जिलों से कार्यकर्ताओं को धार बुलाने की तैयारी भी की जा रही है। इतना ही नहीं सभा में आदिवासी समाजजनों की संख्या अच्छी हो सके, इसे लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
आदिवासी वोट बैंक पर नजर
धार के मोहनखेड़ा में 5 अक्टूबर को होने वाली प्रियंका गांधी की जनसभा से कांग्रेस निमाड़ अंचल को बेहद खास संदेश देने की तैयारी कर रही है, जहां प्रियंका गांधी की सभा से आदिवासी वोट बैंक को साधने का प्रयास भी किया जाएगा। मध्य प्रदेश की 47 आदिवासी सीट आरक्षित हैं, जबकि 80 से ज्यादा सीटों पर आदिवासियों का प्रभाव है। यही कारण है कि, आदिवासी समाजजन किसी भी दल की सरकार बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी के मद्देनजर मध्य प्रदेश के धार जिले से प्रियंका गांधी आगामी 5 अक्टूबर को बेहद खास संदेश देने की तैयारी कर रही हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस समारोह में शामिल होंगे योगी आदित्यनाथ, भव्य आयोजन की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications