Indore news: शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस समारोह में शामिल होंगे योगी आदित्यनाथ, भव्य आयोजन की तैयारी
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इंदौर में एंट्री हो रही है, जहां 13 सितंबर को योगी आदित्यनाथ इंदौर आएंगे, यहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। योगी आदित्यनाथ के इंदौर दौरे को लेकर तैयारियां का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां 13 सितंबर को योगी आदित्यनाथ इंदौर दौरे पर आएंगे।
13 सितंबर को योगी आदित्यनाथ इंदौर आकर अहिल्या उत्सव के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यहां से वे नाथ मंदिर जाएंगे। वहीं इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ इंदौर में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज के 350 वें राज्याभिषेक दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शिवाजी प्रतिमा स्थली का निरीक्षण किया है.

कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शहर के शिवाजी वाटिका स्थित शिवाजी प्रतिमा का लोकार्पण और धर्मध्वजा रोहन करने पर सहमति प्रदान कर दी गई है। कार्यक्रम को लेकर नगर निगम द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350 वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में चाक-चौबंद व्यवस्था बनाई जा रही है।
अहिल्या उत्सव में शामिल होंगे योगी आदित्यनाथ
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 13 सितंबर को लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की पुण्यतिथि पर अहिल्या उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां गांधी हॉल से राजवाड़ा तक पालकी यात्रा निकाली जाएगी. अहिल्या उत्सव का कार्यक्रम अबकी बार बेहद खास होने जा रहा है, क्योंकी इस कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। वहीं इस कार्यक्रम में समाज के लिए अच्छा काम करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो एमपी में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां अब सियासत के गढ़ इंदौर में बीजेपी के एक ऐसे फॉयर ब्रांड नेता की एंट्री होने जा रही है, जिसकी एंट्री से पहले ही उनकी एक झलक पाने के लिए लोग आतुर नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore में होने जा रही BJP के फायरब्रांड नेता की एंट्री, 'अहिल्या उत्सव' में शामिल होंगे सीएम योगी












Click it and Unblock the Notifications