MP Assembly Election 2023 की तैयारी, Indore में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ली BJP नेताओं की बैठक
इंदौर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मिशन 2023 के मद्देनजर नेताओं और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता नजर आ रहे थे।

Recommended Video

मिशन 2023 को देखते हुए बीजेपी इलेक्शन मोड में नजर आ रही है। यही कारण है कि, सियासत के गढ़ इंदौर में लगातार बीजेपी के बड़े नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर आए, जहां उन्होंने मिशन 2023 के मद्देनजर नेताओं और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता नजर आ रहे थे। इंदौर ग्रामीण जिला और नगर की इस बैठक में तमाम विषयों पर मंथन हुआ। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए खास प्लान भी तैयार किया गया। बैठक में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, नगर प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूसिंह जी रघुवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता मेघराज जैन, गोविंद मालू, मनोज पटेल, सुदर्शन गुप्ता, सेम पावरी, उमा शशि शर्मा, मुकेश राजावत एवं अमरदीप मौर्य सहित पूर्व पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
बैठक को लेकर कही ये बात
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा की, भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण प्रक्रिया से लेकर आज स्तर पर भाजपा की सरकार बना सके इस प्रयत्न में लगे हुए हैं। इंदौर ग्रामीण, जिला और नगर की बैठक थी, इसी क्रम का एक हिस्सा है। भारतीय जनता पार्टी, कार्यकर्ता प्रधान राजनीतिक दल है। कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की मुख्य ताकत है। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा करके अलग-अलग जिम्मेदारियों को विभाजित करके, सभी लोग एक उद्देश्य से एक मत से आगे बढ़े, इस बात की कोशिश में पार्टी लगी हुई है। इसी क्रम में आज की बैठके हैं, इनमें में आया हूं।
कार्यकर्ताओं से चर्चा का दौर
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा की, भारतीय जनता पार्टी में नाराजगी का कोई सवाल नहीं है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी में सभी लोग विचार के लिए काम करते हैं। हम सभी इस बात के पक्षधर हैं की नेशन फर्स्ट, पार्टी सेकंड, और थर्ड पर स्वयं के बारे में विचार करें। इसलिए नाराजगी जैसा विचार नहीं है, लेकिन स्वाभाविक रूप से चुनाव के नजदीक जब हम आते हैं तो कई प्रकार की परेशानियां, कई प्रकार की दिक्कत रहती है, उनका समय रहते निराकरण करना जरूरी है, और दूसरा सभी कार्यकर्ताओं के मन में बहुत अच्छे-अच्छे सुझाव रहते हैं, उन सुझावों को समाहित करके अपनी रणनीति को आगे बढ़ाना समय की आवश्यकता है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा का दौर चल रहा है।
ये भी पढ़े- Video: Pradeep Mishra की कथा में जगह के लिए भिड़ी महिलाएं, जमकर हुई मारपीट












Click it and Unblock the Notifications