Indore की इस विधानसभा से मराठी भाषी को प्रत्याशी बना सकती है BJP, कौन है टिकट की दौड़ में आगे, जानिए?

MP Assembly Election 2023 को लेकर सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां अब जल्द ही BJP की पांचवी सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं BJP की सूची में इंदौर की विधानसभा-3 और विधानसभा-5 से प्रत्याशी के नाम का ऐलान होने की संभावना भी जताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर की विधानसभा-3 या विधानसभा-5 से BJP मराठी भाषी कैंडिडेट को चुनाव मैदान में उतर सकती है, जिसके पीछे की वजह विधानसभा-3 में मराठी भाषियों की बड़ी संख्या होने के साथ-साथ शहर के किसी एक विधानसभा पर मराठी भाषी को टिकट देने की मांग पूरी करना है।

Indore

इनके नाम टिकट की दौड़ में आगे

सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-3 से आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए दम दिखाने वाले मराठी समाज के दावेदारों की बात करें तो इनमें पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन, बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, जयंत भिसे और पूर्व एमआईसी मेंबर सुधीर देडगे के नाम शामिल हैं। उधर, विधानसभा-5 से केवल गौरव रणदिवे का नाम बतौर मराठी भाषी टिकट की दौड़ में सबसे आगे है। पिछले कई सालों का रिकॉर्ड देखें तो इसमें बीजेपी ने मराठी समाज को सशक्त नेतृत्व दिया है। यही कारण है कि, अबकी बार भी मराठी समाज बीजेपी से सशक्त नेतृत्व के तौर पर शहर की किसी भी एक विधानसभा से टिकट की मांग कर रहा है।

मराठी समाज की अच्छी संख्या

सियासत के गढ़ इंदौर को मराठी बाहुल्य शहर माना जाता है, जहां मराठी समाज के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। इंदौर से इससे पहले भी मराठी समाज के कई बड़े नेता उच्च पदों पर रहे हैं, जिसमें प्रमुख तौर पर सुमित्रा महाजन ने लोकसभा स्पीकर तक का सफर तय किया है।कृष्ण मुरारी मोघे, गौरव रणदीवे, चंदू राव शिंदे, सुधीर देडगे जैसे नामों ने भी सियासत में अपना दम दिखाया है, लेकिन वर्तमान में दायित्ववान मराठी समाज के नेताओं की संख्या इंदौर में चिंता का विषय बन रही है। यही कारण है कि, मराठी समाज ने एक बार फिर आगामी विधानसभा चुनाव में शहर की किसी एक विधानसभा से टिकट की मांग की है।

ये भी पढ़े- MP और CG में बदल सकती है चुनाव की तारीख, ये है कारण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+