MP और CG में बदल सकती है चुनाव की तारीख, ये है कारण
MP और CG में विधानसभा चुनाव की तैयारी रफ्तार पकड़ रही है, जहां राजस्थान की तरह अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव तारीख बदल सकती है, यहां भोजपुरी समिति ने छठ पर्व का हवाला देते हुए चुनाव की तारीख के बदलने की मांग की है।
समिति सदस्यों ने मांग की है कि, प्रदेश में 35 लाख से ज्यादा बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग रहते हैं, जो कई सालों से यहीं वोट डालते हैं। ऐसे में यदि 17 नवंबर को मतदान किया जाता है तो छठ पर्व का इस पर असर देखने मिल सकता है, जहां प्रदेश में रहने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग मतदान से वंचित रह सकते हैं।

समिति सदस्यों ने की मांग
भोजपुरी समिति के सदस्यों ने बताया कि, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है, वहीं छत्तीसगढ़ में भी 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 17 नवंबर से 20 नवंबर तक छठ उत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में सभी लोगों की पर्व के चलते व्यवस्तता रहेगी, जिसे ध्यान में रखते हुए चुनाव तारीख बदलने की मांग की है। उधर, अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े हुए लोगों का मानना है कि, छठ पर्व के चलते कई लोग मतदान में हिस्सा नहीं ले सकेंगे, जिसके चलते मतदान प्रतिशत में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। ऐसे में आयोग को भोजपुरी समिति की मांग पर ध्यान देना चाहिए।
कुछ ऐसा है वोटों का गणित
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश में लगभग 35 लाख से ज्यादा बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग रहते हैं, जिनमें से कई लोग यहीं के वोटर हैं। राजधानी भोपाल में ही लगभग 5 लाख से ज्यादा छठ पर्व मनाने वाले लोग हैं, जो चुनाव के वक्त अपने-अपने घर अलग-अलग राज्यों में जा सकते हैं। इतना ही नहीं वे यदि चुनावी राज्यों में रहते भी हैं, तो पर्व की व्यस्तता के चलते मतदान करने में परेशानी महसूस कर सकते हैं। इसी को देखते हुए अब चुनाव की तारीख बदलने की मांग की गई है। उधर, राजस्थान में भी परीक्षाओं को देखते हुए चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है।
ये भी पढ़े- Indore मनाएगा वोटिंग का त्यौहार, गरबा पांडालों और कथाओं में देंगे जागरूकता संदेश












Click it and Unblock the Notifications