MP News: मंत्री और सांसद ने की PM MODI से मुलाकात, लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया
ओमकारेश्वर में स्थापित शंकराचार्य प्रतिमा और फ्लोटिंग सोलर प्लांट का जल्द ही लोकार्पण होने की संभावना है। इसी के मद्देनजर खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौहार्दपूर्ण भेंट की है।
भेंट के बाद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन ने मुझे अपने संवैधानिक कर्तव्यों के निर्वहन में नई ऊर्जा दी है। इस दौरान प्रधानमंत्री से ओंकारेश्वर में स्थापित हो रही आदि गुरू शंकराचार्य जी की मूर्ति के लोकार्पण एवं ओमकारेश्वर जल विद्युत परियोजना के बैक वाटर में स्थापित हो रहे 600 मेगावाट के सोलर फ्लोटिंग प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम में पधारने हेतु आमंत्रित किया।

कुछ ऐसा होगा फ्लोटिंग सोलर प्लांट
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में ओंकारेश्वर बांध स्थित नर्मदा नदी पर बनने वाला यह सोलर एनर्जी प्लांट दुनिया का सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर एनर्जी प्लांट होगा। इस सोलर एनर्जी प्लांट को तैयार करने में लगभग 3 हजार करोड़ की लागत आएगी। साल 2022 से 2023 तक यह सोलर प्लांट 600 मेगावाट बिजली पैदा कर सकेगा। वहीं इस सोलर एनर्जी प्लांट के तैयार हो जाने के बाद मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में बिजली की समस्या दूर हो सकेगी। मध्यप्रदेश में सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए लगातार अलग-अलग तरह के प्रयास सरकार की ओर से किए जा रहे हैं।
शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित की जाएगी
ओंकारेश्वर से आदि गुरु शंकराचार्य का बेहद ही खास जुड़ाव रहा है। यही वह स्थान है, जहां शंकराचार्य ने दीक्षा ली थी। ओंकारेश्वर को आदि गुरु शंकराचार्य की दीक्षा स्थली के रूप में भी जाना जाता है। यही कारण है कि, यहां सरकार ने विशाल प्रतिमा स्थापित करने का फैसला किया है। इसी के साथ ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी को भी संवारा जाएगा। इससे पहले मध्यप्रदेश में महाकाल लोक को संवारा गया है, जिसे देखने अब दूर-दूर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: सफाई कर्मियों के लिए युवक ने कही आपत्तिजनक बात, वीडियो वायरल, केस दर्ज












Click it and Unblock the Notifications