Indore प्रवास पर गुजरात की MLA संगीता पाटिल, विधानसभा-2 के मतदाताओं से की ये बात

विधायक प्रवास कार्यक्रम के दौरान 7 दिवसीय प्रवास पर इंदौर पधारी गुजरात के लिंबायत विधानसभा क्षेत्र की विधायक बहन संगीताबेन पाटिल विधानसभा 2 स्थित मां कनकेश्वरी माता मंदिर पहुंची और माँ भगवती की आराधना के पश्चात संत बालीनाथ मंडल में कार्यक्रम की शुरुवात की है.

विधायक प्रवास कार्यक्रम की कड़ी में संपर्क से समर्थन अभियान के तहत विधायक संगीताबेन पाटिल ने कुलकर्णी नगर में घर-घर जाकर सभी मतदाताओ से संपर्क किया, और उन्हें शासन की सभी योजनाओं का लाभ सही तरीके से मिल रहा है, या नहीं इसकी जानकारी ली.

Indore

वरिष्ठ कार्यकर्ता गणों के साथ चर्चा की है

कार्यक्रम की अगली कड़ी में विधायक संगीताबेन पाटिल ने भाजपा निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं की समीक्षा की है। प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत कनकेश्वरी माता मंदिर द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओ का निरक्षण कर सभी डॉक्टर व स्टाफ को पुनीत कार्य के लिए विधायक संगीता बेन पाटिल ने शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अगले पड़ाव में विधायक संगीताबेन पाटिल ने मंडल स्तरीय मूल्यांकन व सत्यापन बैठक में संत श्री बालीनाथ मंडल के सभी पदाधिकारि व कार्यकरणी सदस्यों का सत्यापन कर सभी को पार्टी हित मे सतत कार्य करने का आग्रह किया एवं व्यवसायिक संगठनों एवं यूनियन (वाहन चालक, किसान, सफाई कर्मी) के सदस्यों के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों एवं मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता गणों के साथ चर्चा की है.

मतदाताओं से कही ये बात

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संगीता पाटिल ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी योजना लाडली बहना योजना की जमकर, तारीफ की इस दौरान उन्होंने कहा कि, लाडली बहना योजना के चलते महिलाओं की आर्थिक समस्याएं दूर हुई हैं, तो वहीं उन्होंने लाडली लक्ष्मी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, राशन वितरण योजना समेत तमाम योजनाओं की जानकारी दी एवं माननीय विधायक रमेश मेंदोला को भारी से भारी मतों से जिताकर प्रदेश का नंबर वन विधायक बनाने और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की है।

ये भी पढ़े- Indore news: BJP के प्रवासी विधायकों ने संभाला मैदान, विधानसभा 2 के कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+