MP Election: देपालपुर में त्रिकोणीय मुकाबला, BJP-कांग्रेस के साथ निर्दलीय दिखा रहे दम
MP में चुनावी माहौल देखने मिल रहा है, जहां निमाड़ अंचल में निर्दलीय प्रत्याशियों दम देखने मिलेगा, जहां बीजेपी और कांग्रेस से दोनों ही दलों से मजबूत नेताओं ने अपने-अपने दलों का दामन छोड़ते हुए अब बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में दम दिखाने का फैसला लिया है।
मध्यप्रदेश में अब सियासत के समीकरण बनते बिगड़ते दिखाई दे रहा है, जहां नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन प्रदेश की कई विधानसभाओं से प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए, तो वहीं कई विधानसभाओं से प्रत्याशियों ने निर्दलिय चुनाव मैदान संभालने का दम ठोंका है।

देपालपुर में त्रिकोणीय मुकाबला
देपालपुर विधानसभा से बीजेपी ने मनोज पटेल को प्रत्याशी बनाया है, जहां पटेल के प्रत्याशी बनते ही विरोध शुरू हो गया था, जबरेश्वर सेना के राजेंद्र चौधरी ने निर्दलिय चुनाव लड़ने का मन बनाया है। वहीं अब चौधरी के समर्थकों ने BJP कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया था, और प्रत्याशी बदलने को लेकर अपनी बात रखी थी। देपालपुर से अब राजेंद्र चौधरी बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। राजेंद्र चौधरी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है, जहां चौधरी को माचिस चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
प्रचार में जुटे चौधरी
विधानसभा चुनाव के चलते गांव-गांव नेता जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं जहां एक ओर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी जनसंपर्क करने गांव में पहुंच रहे हैं, तो वहीं अब देपालपुर विधानसभा से स्थानीय के रूप में मैदान में आए जबरेश्वर सेना के संरक्षक राजेंद्र चौधरी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दर्ज कर चुके हैं, और वह भी अब गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक आगे आ रहे हैं। वहीं गांव-गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत भी किया जा रहा है।
ये भी पढ़े- MP Election: माचिस, गिलास, कैंची और बिस्किट, निर्दलीय प्रत्याशियों को कुछ ऐसे मिले चुनाव चिन्ह












Click it and Unblock the Notifications