MP Election: माचिस, गिलास, कैंची और बिस्किट, निर्दलीय प्रत्याशियों को कुछ ऐसे मिले चुनाव चिन्ह
MP Assembly Election 2023 में निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं, जहां नामांकन के आखिर दिन तमाम निर्दलीय प्रत्याशियों ने दम खम के साथ अपना नाम चुनाव मैदान में रखा है। वहीं अब निर्दलीय प्रत्याशियों को नामांकन के बाद चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं, जहां किसी को माचिस तो किसी को गिलास चुनाव चिह्न दिया गया है।
चुनाव आयोग की ओर से ही निर्दलीय प्रत्याशियों को प्रमुख तौर पर माचिस, खिड़की, फूल गोभी, कांच का गिलास, केक, सिलाई मशीन, बिस्किट, गन्ना किसान, ऑटो रिक्शा, चाय की केतली, फुटबॉल, हरी मिर्च और हांडी जैसे ही चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं।

चुनाव मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी
प्रदेश में सियासत के समीकरण बनते बिगड़ते दिखाई दे रहा है, जहां नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन प्रदेश की कई विधानसभाओं से प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए तो वहीं कई विधानसभाओं से प्रत्याशियों ने निर्दलिय चुनाव मैदान संभालने का दम ठोंका है। मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में निर्दलीय प्रत्याशियों दम देखने मिलेगा, जहां बीजेपी और कांग्रेस से दोनों ही दलों से मजबूत नेताओं ने अपने-अपने दलों का दामन छोड़ते हुए अब बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में दम दिखाने का फैसला लिया है।
चुनाव मैदान में ये निर्दलीय प्रत्याशी
मालवा-निमाड़ की अलग-अलग विधानसभा सीटों से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नेताओं की बात करें तो इनमें बुरहानपुर से हर्षवर्धन सिंह चौहान, महू से अंतर सिंह दरबार, धार से कुलदीप सिंह बुंदेला, आलोट से प्रेमचंद गुड्डू, देपालपुर से राजेंद्र चौधरी मैदान में नजर आ रहे हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में निर्दलीय प्रत्याशियों दम देखने मिलेगा, जहां बीजेपी और कांग्रेस से दोनों ही दलों से मजबूत नेताओं ने अपने-अपने दलों का दामन छोड़ते हुए अब बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में दम दिखाने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़े- MP Election की तारीख आगे बढ़ने को लेकर वायरल हुआ पत्र, क्या है सच्चाई, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications