Indore से लाड़ली बहना के खाते में दूसरी किस्त डालेंगे CM Shivraj, 10 जुलाई को होगा सम्मेलन

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में 10 जुलाई को सुपर कॉरिडोर (गांधी नगर) में आयोजित होने वाले वृहद महिला सम्मेलन तथा लाड़ली बहना योजना की किस्त के अंतरण कार्यक्रम की तैयारियों की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की।

इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, 10 जुलाई को पूरे प्रदेश में सभी जिलों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों में दिखाया जाएगा।

indore

सीएम शिवराज ने कही ये बात

सीएम शिवराज ने कहा कि, इस कार्यक्रम के माध्यम से लाडली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। यह एक नई क्रांति है। सभी लाडली बहनें इस कार्यक्रम से जुड़ें, यह प्रयास किए जाएं। कार्यक्रम में ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे कि महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने पाए। उन्होंने कहा कि लाडली बहना सेना का गठन हर जिले में अनिवार्य रूप से हो जाए। उन्होंने लाडली बहना सेना के गठन की जिलेवार समीक्षा भी की।

कुछ ऐसा है पूरा कार्यक्रम

कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने बताया कि यह कार्यक्रम 10 जुलाई को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक मुख्यमंत्री चौहान का लाड़ली बहनों द्वारा जगह-जगह अभिनंदन किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बैंड की प्रस्तुतियां दी जायेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी लाड़ली बहनों को शपथ दिलायेंगे। वे लाड़ली बहनों का अभिनंदन और सत्कार भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्वतन्त्रता संग्राम महिला सेनानियों के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली बहना योजना की किस्त का अंतरण भी लाडली बहना योजना की पात्र हितग्राहियों के खाते में करेंगे। इंदौर की लाडली बहनें मुख्यमंत्री जी को 101 फीट लंबी राखी भी भेंट करेंगी।

ये भी पढ़े- Indore नगर निगम बना देश का पहला EPR क्रेडिट अर्जन करने वाला नगरीय निकाय, CM Shivraj ने दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+