Indore में CM पुष्कर सिंह धामी बोले- ये सेमीफाइनल, इसके बाद फाइनल मैच होगा

MP Assembly Election 2023 के लिए प्रचार-प्रसार का सिलसिला थम चुका है, जहां प्रचार-प्रसार के आखिरी दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-2 में बीजेपी प्रत्याशी रमेश मेंदोला के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

विधानसभा-2 शहर की एकमात्र ऐसी विधानसभा है जहां बड़ी संख्या में उत्तराखंड के प्रवासी निवास करते हैं, इन्हीं उत्तराखंड के प्रवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डबल इंजन की सरकार का महत्व बताया। साथ ही उन्होंने एमपी में भी BJP को वोट देने की अपील जनता से की है। वहीं अब विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार थम चुका है.

Indore

धामी ने कही ये बात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंदौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, "मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद देश में आम चुनाव होने हैं। ये सेमी फाइनल है, जिसके बाद फाइनल मैच है। आपने 2014 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, 2019 में भी बनाया और 2024 में भी बनाने जा रहे हैं, उससे पहले विधानसभा चुनाव में आप सभी को हमें (भाजपा) बड़ी विजय दिलवानी है।

मिशन MP पर BJP के दिग्गज

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार BJP के बड़े नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र में जाकर BJP के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भी नजर आ रहे हैं, जहां BJP चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है, जिससे पहले 30 अक्टूबर को नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन रहा। वहीं 3 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आएंगे।

ये भी पढ़े- MP के मालवा में मोदी पॉवर, इंदौर में हुए रोड शो का कितना दिखेगा असर, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+