Khargone में चुनाव प्रचार थमते ही बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध शराब जप्त
खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 15 नवंबर को आबकारी विभाग की टीम ने खरगोन में मतदान दिवस के कुछ घंटो पहले ताबड़तोड़ कार्रवाई कर एक दिन में 527 लीटर अवैध शराब पकड़ी है।
जब्त की गई मदिरा की मूल्य 14 लाख 50 हजार रुपये है। कसरावद, भगवानपुरा और बडवाह सहित खरगोन ग्रामीण में गठित विशेष दलों जिनका नेतृत्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व स्वयं कर रहे थे, ने प्राप्त सूचनाओं के आधार पर दिन भर कार्रवाई की है।

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर विधानसभा चुनाव-2023 को दष्टिगत रखते हुए जिले में मदिरा के अवैध रूप से निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की टीम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज 14 नवंबर को आबकारी विभाग की टीम द्वारा 14 लाख 49 हजार 670 रुपये का महुआ लाहन, कच्ची मदिरा एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है। 14 नवंबर 2023 को सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी टी.आर गंधारे के नेतृत्व में अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध वृत खरगोन-स के ग्राम ढाबला, गढ़ी, मोगर गांव व निमवाडी मे दबिश देकर वृत प्रभारी दिनेश चौहान द्वारा म.प्र आबकारी अधिनियम के तहत 05 प्रकरण पंजीबद्ध कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में 4000 किलोग्राम महुंआ लाहन,105 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व निर्माण सामग्री बरामद की गई है। जब्त लाहन, मदिरा व निर्माण सामग्री का बाज़ार मूल्य लगभग 04 लाख 35 हजार 750 रुपये है। इस कार्रवाई में आबकारी आरक्षक रणजीत वर्मा, मनोहर सिंह बुन्देला व अमन चौहान का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी विभाग के संयुक्त दल, वृत कसरावद, भीकनगांव तथा महेश्वर द्वारा दिनांक 14 नवंबर 2023 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी बसंत भीटे के नेतृत्व में वृत कसरावद के ग्राम भोईंदा, मालपुरा तथा जरोली में दबिश देकर वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय द्वारा म.प्र आबकारी अधिनियम के तहत 08 प्रकरण पंजीबध्द कर,03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़े- Indore news: आचार संहिता में भी बेखौफ बदमाश, लगातार बढ़ रहा अपराध का ग्राफ












Click it and Unblock the Notifications