Indore news: आचार संहिता में भी बेखौफ बदमाश, लगातार बढ़ रहा अपराध का ग्राफ
MP Assembly Election 2023 के चलते प्रदेश भर में आचार संहिता लागू है, लेकिन बावजूद इसके बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार अपराधिक वारदातें बढ़ती चली जा रही है, जिनमें त्योहार के बाद चाकूबाजी समेत अलग-अलग वारदात बढ़ रही है।
आचार संहिता लगने के चलते पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है, बावजूद इसके शहर में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन शहर के अलग-अलग इलाकों से चाकू बाजी समेत तमाम आपराधिक वारदात निकलकर सामने आ रही है, जो एक बार फिर पुलिसिया व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है।

कुछ ऐसा है मामला
शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जहां युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा जिला कोर्ट के सामने कुछ लोगों ने पुराने विवाद को लेकर एक विवाह पर चाकू से हमला बोल दिया, जिसमें युवक गंभीर घायल हो गया है। उधर, परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में भी चाकू बाजी की 3 घटनाएं सामने आई हैं, तो वहीं एमजी रोड थाने में भी पुलिस नाम चाकू बाजी का मामला दर्ज किया है।
अन्य वारदातों में कई घायल
शहर में दीपावली की रात अलग-अलग जगह पर पटाखा छोड़ने को लेकर मारपीट और चाकू बाजी के घटनाक्रम सामने आए हैं, जहां एमआईजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिव शक्ति नगर में पटाखा फोड़ने की बात को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से मारपीट की, वहीं एक अन्य मामले में कुछ लोगों ने दो युवकों के साथ पटाखा फोड़ने को लेकर मारपीट की है। सभी मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में लगातार अपराधिक वारदातें बढ़ती चली जा रही है, जिनमें त्योहार के बाद चाकूबाजी समेत अलग-अलग वारदात बढ़ रही है।
ये भी पढ़े- Hingot Yudh: हिंगोट युद्ध में बरसे आग के गोले, 30 से ज्यादा योद्धा घायल












Click it and Unblock the Notifications