MP : मां की दर्दनाक दास्तां, मासूम बेटी को पेट से बांधकर हौज में लगाई छलांग

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से ऐसा दर्दनाक घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां अपनी 2 साल की बेटी को पेट से बांध कर एक मां पानी से भरी हुई हौज में कूद गई, जहां पानी में डूबने से मां और बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए लगातार बेटा ना होने पर ताने मारने और परेशान करने की बात कही। मृतका के भाई ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं अब पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया तो वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है।

indore

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

परिजनों ने बताया कि, महिला की शादी लगभग 5 साल पहले हुई थी, जहां शादी के बाद से ही लगातार ससुराल वाले महिला को बेटा होने की चाह रखते हुए परेशान कर रहे थे। वहीं जब महिला को पहले बेटी हुई तो ससुराल पक्ष ने महिला को ताने मारने शुरू कर दिए, इतना ही नहीं लगातार ससुराल पक्ष के लोग महिला को परेशान भी कर रहे थे। वहीं 2 साल पहले एक बार फिर महिला को दूसरी बेटी हुई, जिसके बाद ससुराल पक्ष ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं महिला को हुई दूसरी बेटी पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो सकी थी, जिसके चलते उसका दिमागी विकास भी रुका हुआ था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, महिला और उसकी बेटी के लापता होने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि दोनों के शव पास के ही गार्डन की हौज में मिले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और दोनों शवों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं तो वहीं मामले की जांच की जा रही है। उधर, पुलिस ने बताया कि, ससुराल पक्ष पर मायके पक्ष की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं उनकी भी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+