MP: MLA को आया हार्ट अटैक तो गार्ड ने CPR देकर जान बचाई, खुश हुए CM, दिया बड़ा इनाम
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर प्रवास के दौरान विशेष हॉस्पिटल पहुँचे, और यहाँ उपचाररत राऊ क्षेत्र के विधायक मधु वर्मा का हालचाल जाना। उल्लेखनीय है कि, विगत दिनों विधायक वर्मा गंभीर रूप से बीमार हो गए थे और उन्हें चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल प्रबंधन से वर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से भेंट की और कहा, ज़रूरत पड़ने पर उच्च स्तर से चिकित्सा की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इस दौरान इंदौर के स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक मधु वर्मा से मुलाकात करने के बाद उसे गार्ड से मुलाकात की जिसने विधायक मधु वर्मा को हार्ट अटैक आने के बाद घर से लेकर अस्पताल टक्कर सीपीआर दिया था। इस दौरानसीएम डॉक्टर मोहन यादव ने सीपीआर देने वाले गार्ड की तारीफ करते हुए 50 हजार का इनाम राज्य सरकार की ओर से देने की बात कही है।
राऊ विधानसभा से विधायक मधु वर्मा को उस वक्त हार्ट अटैक आया जिस समय वे घर पर मौजूद थे। वहीं अटैक आते ही वर्मा को तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। 72 वर्षीय विधायक मधु वर्मा ने सुबह घर पर नाश्ता करने के बाद दवाई ली, जहां दवाई लेते हुए वर्मा बेहोश हो गए। वहीं इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल से जाया गया। फिलहाल, वर्मा का आईसीयू में इलाज जारी है।
विधायक मधु वर्मा के अस्वस्थ होने की जानकारी लगते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, गोलू शुक्ला और कलेक्टर आशीष सिंह समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी अस्पताल पहुंचे थे, जहां सभी ने वर्मा का हाल जानने के साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
विधायक मधु वर्मा अपने सरल अंदाज के लिए सियासत में बेहद खास पहचान रखते हैं, जहां विधायक बनने से पहले वर्मा आईडीए अध्यक्ष जैसे पदों पर रहकर इंदौर का विकास कर चुके हैं। वहीं विधायक वर्मा इन दिनों बीजेपी के सदस्यता अभियान के काम में जुटे हैं, जहां वे लगातार इसे लेकर बैठकें भी कर रहे हैं। इधर, वर्मा के जल्द स्वस्थ होने की कामना उनके समर्थकों और शहरवासियों के द्वारा की जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: MLA मधु वर्मा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में इलाज जारी












Click it and Unblock the Notifications