MP : मंगेतर के साथ चाय पीना महंगा पड़ा, बदमाश ने कर डाली पिटाई
इंदौर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते चले जा रहे हैं, जहां शहर से आए दिन मारपीट जैसी घटनाओं के वीडियो निकलकर सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं शहर में नशेड़ी देर रात तक आतंक मचाते हैं.

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते चले जा रहे हैं, जहां शहर से आए दिन मारपीट जैसी घटनाओं के वीडियो निकलकर सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं शहर में नशेड़ी देर रात तक आतंक मचाते हैं, जिसके चलते अब आम जन का जीना मुश्किल हो चुका है। वहीं हाल ही में एक बार फिर एक ऐसी ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बदमाश युवक और उसकी मंगेतर के साथ मारपीट करता दिखाई पड़ रहा है। वहीं अब वीडियो के वायरल होने पर पुलिस कार्रवाई के बाद कहती नजर आ रही है।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
दरअसल, छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र के सरवटे बस स्टेशन पर सोमवार रात युवती अपने मंगेतर के साथ होटल पर चाय पीने गई थी। इस दौरान एक युवक द्वारा विवाद के बाद धार दार चीज से महिला और उसके मंगेतर पर हमला कर दिया। वहीं विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने हमला करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटनाक्रम के बाद पूरे मामले की शिकायत छोटी ग्वाल टोली थाने में की गई, जहां युवक ने अपनी मंगेतर के साथ जाकर शिकायत की थी, जहां पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस पकड़े गए आरोपी का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।
लगातार सामने आ रहे है मामले
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों लगातार मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं, जहां देर रात तक शहर के कुछ इलाके चालू रहने के कारण यहां नशेड़ी द्वारा आए दिन हंगामा, और मारपीट जैसे घटनाक्रम निकलकर सामने आते हैं। पिछले दिनों भी कुछ इसी तरह के घटनाक्रम शहर से निकलकर सामने आए थे, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जहां लड़कियों के बीच मारपीट और पब के बाहर नशे में धुत युवाओं के बीच मारपीट जैसे मामले निकलकर सामने आते हैं। वहीं अब लगातार सामने आ रहे मारपीट के मामलों ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
ये भी पढ़े- True Love : राधा से शादी के लिए अफसर मंसूरी ने बदला धर्म, कृष्णा बन रचाया ब्याह












Click it and Unblock the Notifications