तीन तलाक और अनुच्छेद 370 हटाने के मुद्दे पर इंदौर में होगा मुस्लिम महिलाओं का बड़ा जलसा
इंदौर। मुस्लिम महिलाओं का मध्य प्रदेश के इंदौर में देश में सबसे बड़ा जलसा होने जा रहा है। इस जलसे में सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं शिरकत करेंगी। जलसे के संरक्षक व इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि तीन तलाक और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त होने पर इस जलसे का आयोजन किया जा रहा है। जलसे में मुस्लिम महिलाएं इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करेंगी। बता दें कि यह जलसा सांझा संस्कृति संस्था के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आयोजन के संरक्षक व सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा मील का पत्थर बनने लायक 2 बड़े फैसले लिए गए हैं। मुस्लिम महिलाओं के जीवन को नरक बना देने वाली तीन तलाक की प्रचलित व्यवस्था को कानून के माध्यम से रोका गया है। इसके साथ ही कश्मीर को भारत का हिस्सा होते हुए भी अलग करने वाली धारा 370 को समाप्त किया गया है। इन दो फैसलों पर मुस्लिम समाज की महिलाएं क्या सोचती हैं। उनकी सोच को सामने लाने के लिए इस मुद्दे पर इंदौर में देश का अपनी तरह का पहला बड़ा आयोजन किया जा रहा है।
संस्था साझा संस्कृति के अध्यक्ष सेम पावरी व सचिव संध्या यादव ने बताया कि यह आयोजन 25 अगस्त को दोपहर 4:00 बजे शुभ कारज गार्डन पर होगा। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भाग लेंगे। इन मुस्लिम महिलाओं के द्वारा इस कार्यक्रम में अपनी भावनाओं को भी अभिव्यक्त किया जाएगा। बता दें कि इस कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। वहीं, मुस्लिम महिलाओं में इस कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर जोरदार उत्साह है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications