Indore News: मिट्टी और कुम्हार को देख भावुक हुए महापौर, खुद अपने हाथों से दीपक बना दिए
मध्य प्रदेश के इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव का अलग अंदाज देखने मिला है, जहां दीपावली से पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने हाथों से दिये बनाए हैं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अलग-अलग अंदाज इससे पहले भी देखने मिले हैं, जहां अबकी बार भी महापौर पुष्यमित्र भार्गव का एक खास अंदाज देखने मिला, जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने हाथों से दिए बनते नजर आ रहे हैं। वहीं अब महापौर का यह अंदाज पसंद किया जा रहा है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव की ओर से जो वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गई है, उसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपने हाथों से सांचे में मिट्टी के दीपक बनाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो में महापौर पुष्यमित्र भार्गव मिट्टी के दिए अपने हाथों से बना रहे हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव इससे पहले भी अलग-अलग तरह से जनता का दिल जीतते नजर आए हैं, तो वहीं अब एक बार फिर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीपावली से पहले मिट्टी के दीपक बनाकर लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दिया है। साथ हो उन्होंने मिट्टी के दीपक से ही दीपावली बनाने का संदेश भी दिया है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीपावली से पहले फुटपाथ पर सामान बेचने वालों के लिए बड़ी घोषणा की है, जिसमें उन्होंने राजवाड़ा के आसपास से फुटपाथ पर सामान बेचने वालों को नहीं उठाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि, ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए फुटपाथ पर व्यापारी अपना व्यापार कर सकेंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पहल को सराहा जा रहा है, जहां फुटपाथ पर व्यापार करने वाले व्यापारियों ने भी इस पहल का स्वागत किया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश के इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव का अलग अंदाज देखने मिला है, जहां दीपावली से पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने हाथों से दिये बनाए हैं।
ये भी पढ़े- Indore में BJP का खास रिकॉर्ड, कितने सदस्य बनाकर नंबर-1 आया इंदौर, जानिए












Click it and Unblock the Notifications