Indore News: गरीब बस्ती के बच्चों को लेकर डबल डेकर बस में निकले महापौर, मॉल से करवाई दिवाली शॉपिंग

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को विकास के पथ पर अग्रसर करने वाले महापौर पुष्यमित्र भार्गव की दरियादिली एक बार फिर देखने मिली, जहां दिपावली के अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पत्नी जूही भार्गव के साथ डबल डेकर बस में गरीब बस्तियों के बच्चों के साथ सवारी की और मॉल ले जाकर उन्हें शॉपिंग करवाई है।

इस दौरान बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने मिल रही थी। वहीं बच्चों ने भी महापौर पुष्यमित्र भार्गव की ओर से मिले शानदार उपहार को लेकर उनका आभार व्यक्त किया है।

Indore

बच्चों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

स्वच्छता पसंद शहर इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से मिली डबल डेकर बस का ट्रायल रन किया जा रहा है। वहीं दीपावली के अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पत्नी जूही भार्गव के साथ बस में होकर शहर की गरीब बस्तियों के बच्चों के साथ सफर किया, और प्रसिद्ध मॉल में ले जाकर दीपावली की शॉपिंग भी करवाई। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखने मिल रही थी। वहीं बच्चे भी महापौर के साथ खुशी-खुशी शॉपिंग करते नजर आ रहे थे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, वे हर साल इसी तरह दिपावली मनाते हैं, जहां अबकी बार उन्होंने नई डबल डेकर से बच्चों को साथ लेकर शॉपिंग मॉल में खरीददारी करवाई है, ताकि शहर के हर वर्ग की दीपावली सार्थक हो सके। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को विकास के पथ पर अग्रसर करने वाले महापौर पुष्यमित्र भार्गव की दरियादिली एक बार फिर देखने मिली, जहां दिपावली के अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पत्नी जूही भार्गव के साथ डबल डेकर बस में गरीब बस्तियों के बच्चों के साथ सवारी की और मॉल ले जाकर उन्हें शॉपिंग करवाई है।

ये भी पढ़े- Diwali 2024: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, आखिर कब मनेगा दिवाली का त्योहार, ज्योतिषाचार्य ने बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+