क्यों गिरती है आकाशीय बिजली, जानें इससे खुद का कैसे करें बचाव
इंदौर, 8 जुलाई: मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है, तो वहीं कई जिलों में बिजली गिरने और आंधी चलने की खबरें भी निकल कर सामने आ रही हैं। मध्य प्रदेश पर मानसून मेहरबान है, इसी के चलते प्रदेश के कई जिलों में धुआंधार बारिश का दौर भी देखने मिल रहा है, लेकिन इस बार बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने और अन्य घटनाक्रमों का सिलसिला भी जारी है, जिसके चलते प्रदेश में अब तक कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

बिजली गिरने से अब तक कई लोगों की मौत
आमतौर पर मध्य प्रदेश में मानसून की आमद होने पर बारिश रिमझिम या कहीं तेज भी होती है, लेकिन इस बार मानसून की इस बारिश का ट्रेंड बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां यह बारिश हवा आंधी के साथ हो रही है, तो वहीं बिजली कड़कने और साथी साथ बिजली गिरने का दौर भी जारी है। वहीं अब तक बिजली गिरने से कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं, आलम यह है कि, बीते 24 घंटे में लगभग 10 से ज्यादा लोगों की मौत बिजली गिरने से हो चुकी है।

इस कारण गिरती है बिजली
विशेषज्ञों की मानें तो आमतौर पर बिजली किसी पेड़ पर या फिर किसी व्यक्ति पर गिर सकती है, बारिश से बचने के लिए लोग अक्सर किसी पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो जाते हैं, और तभी अचानक उन पर बिजली गिर जाती है। मध्य प्रदेश से बिजली गिरने की घटनाएं लगभग सभी जिलों से सामने आने लगी है, आलम यह है कि प्रतिदिन 10 से ज्यादा लोग बिजली गिरने के कारण चपेट में आने से अपनी जान गवां रहे हैं। उधर, प्रदेश भर में झमाझम बारिश का सिलसिला भी जारी है।

आकाशीय बिजली से बचने का ये है उपाय
अक्सर बारिश के मौसम में लो प्रेशर बनने के कारण आकाशीय बिजली गिरने का घटनाक्रम सामने आता है, जिससे बचने के लिए मौसम खराब होने पर या बिजली चमकने पर किसी भी वृक्ष के नीचे खड़े ना रहे। साथ ही ऊंची इमारतों वाले क्षेत्र का आश्रय भी ना लें, एक साथ खड़े होने के बजाय अलग-अलग खड़े होकर बिजली की चपेट में आने से बचा जा सकता है। बिजली की चपेट में आने से बचने के उपाय पर नजर डालें तो बारिश के मौसम में किसी घर या मकान का आश्रय लिया जा सकता है। सफर के दौरान वाहन में ही बैठे रहे साथ ही किसी धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग करने से भी बचें।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रदेश भर में मानसून मेहरबान है, जिसके चलते झमाझम बारिश का सिलसिला देखा जा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रदेश में इस वक्त एक सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिसके चलते भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। वहीं भारी बारिश के चलते अब लोगों का इंतजार भी समाप्त हुआ है, जहां लोग लंबे वक्त से भारी बारिश का इंतजार कर रहे थे, तो वहीं किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान नजर आने लगी है।

आगे भी ऐसा ही बना रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगे भी इसी तरह का मौसम का मिजाज बने रहने की संभावना है, जहां प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है। प्रदेश के चंबल, नर्मदा पुरम, जबलपुर और मालवा अंचल में मानसून मेहरबान रहेगा, जिसके चलते अगले 24 घंटों में झमाझम बारिश की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications